{"_id":"697289adab01caa0220433a2","slug":"khaki-clad-thugs-withdrew-rs-13000-from-the-account-by-changing-the-debit-card-karnal-news-c-18-knl1018-829956-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खाकी वर्दीधारी ठगों ने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 13 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खाकी वर्दीधारी ठगों ने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 13 हजार रुपये
Fri, 23 Jan 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। मुख्य बाजार में पुराने पटवारखाने के पास स्थित एटीएम पर खाकी वर्दी पहने दो शातिर ठगों ने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से 13 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
किरयाना व्यापारी के कर्मचारी धर्मबीर ने बताया कि वे वीरवार की दोपहर को रुपये निकालने के लिए एटीएम बूथ पर पहुंचे थे लेकिन कई प्रयासों के बावजूद नकदी नहीं मिली। इसी दौरान पास खड़े दो खाकी वर्दीधारी व्यक्तियों ने उनका पिन नंबर देख लिया और चुपके से कार्ड बदल दिया। उन्हें लगा कि मशीन में पैसे नहीं हैं, इसलिए वह दुकान पर लौट गया। कुछ देर बाद मोबाइल पर पैसे कटने का संदेश आया। बैंक स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला कि वाल्मीकि चौक के पास वाले एटीएम बूथ से पहले 10 हजार, फिर तीन हजार रुपये निकाले गए हैं। जांच अधिकारी रजनीश ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।