फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari's Tamanna defeated Taiwan's boxer

Karnal News: कर्णनगरी की तमन्ना ने ताइवान की मुक्केबाज को दी शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Karnanagari's Tamanna defeated Taiwan's boxer
- एशियन चैंपियनशिप में पहली फाइट जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कर्णनगरी की मुक्केबाज तमन्ना ने यूथ एशियन चैंपियनशिप में अपनी पहली फाइट जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही तमन्ना ने कांस्य पदक पक्का कर लिया है। अपने पहले मुकाबले में उसने ताइवान की मुक्केबाज पान यान फेई को शिकस्त दी। तमन्ना की दूसरी फाइट शनिवार को वियतनाम की मुक्केबाज के साथ रजत पदक के लिए होगी।

चिड़ाव गांव निवासी तमन्ना का कजाखस्तान के अस्ताना में आयोजित यूथ एशियन चैंपियनशिप में जमकर मुक्का चला। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज पर शुरुआत से ही अपने पंचों की बौछार करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। यूथ एशियन चैंपियनशिप का आयोजन 27 अप्रैल से सात मई तक कजाखस्तान के अस्ताना में किया जा रहा है। जिसमें विश्वभर से महिला और पुरुष मुक्केबाज प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। तमन्ना ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच सुरेंद्र चौहान, संदीप कुमार, कीमत सिंह व परिजनों को दिया है।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक किया था हासिल

इससे पहले तमन्ना ने रोहतक में आयोजित नेशनल कैंप में मुक्केबाजी की बारीकियां सीखीं। ट्रायल में तमन्ना ने 50 किलो भारवर्ग में भाग लेते हुए अपने चारों मुकाबलों में जीत हासिल की थी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चंडीगढ़ की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर यूथ एशियन चैंपियनशिप का कोटा हासिल किया था। इससे पहले भी तमन्ना ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले का नाम रोशन किया था। उन्होंने 54 किलो भारवर्ग में यू.पी की प्रतिद्वंद्वी बबीता को 5-0 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरईसी खेलो इंडिया नॉर्थ जोन ओपन टैलेंट हंट बॉक्सिंग का आयोजन नेशनल बॉक्सिंग अकादमी (एनबीए) में पांच से 15 सितंबर तक किया गया था। एनबीए सेंटर साई के अधीन आता है। तमन्ना ने सेमीफाइनल में एशियाई युवा चैंपियन तन्नु को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed