फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari will be green with two lakh plants

Karnal News: दो लाख पौधों से हरी-भरी होगी कर्णनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Karnanagari will be green with two lakh plants
- एडीसी ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में 12 अगस्त को विभिन्न प्रजातियों के दो लाख पौधे लगाए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों से बैठक के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में कारगर योजना तैयार की गई है। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एक पेड़ मां के नाम लगाने के साथ-साथ उसका संरक्षण करवाना भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मन की बात कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के चलते एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने का आह्वान किया था। ये पौधे जिले में विभिन्न विभागों की ओर से उनके कार्यालय परिसर व अपने अधीन आने वाले क्षेत्र में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन




अतिरिक्त उपायुक्त ने एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इनमें विशेषकर पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, बिजली निगम, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग सहित सभी प्रमुख विभागों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग लगाएगा तीन लाख पौधे

जिला वन अधिकारी जय कुमार ने बताया कि जिले में 10 नर्सरी हैं, जिनमें विभिन्न प्रजातियों के करीब 11 लाख पौधे तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से इस वर्ष तीन लाख पौधे लगाए जाएंगे तथा करीब चार लाख पौधे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल शक्ति मिशन के तहत दो लाख 10 हजार पौधे तथा पौधगीरी कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों की ओर से 45 हजार पौधे और धार्मिक संस्थाओं को 70 हजार पौधों के अलावा आम जनता को डेढ़ लाख पौधे नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed