{"_id":"698259dc291b6155190ea5e1","slug":"karnal-youth-submitted-fake-documents-for-bail-karnal-news-c-18-1-agr1041-838754-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जमानत के लिए जमा किए करनाल के युवक के फर्जी दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जमानत के लिए जमा किए करनाल के युवक के फर्जी दस्तावेज
Wed, 04 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी ने जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर अदालत में जमा करा दिए। अदालत ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की तो इसका खुलासा हुआ। अदालत के आदेश पर आरोपी सगीर के खिलाफ थाना सेक्टर-13-17 में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश सतौली निवासी सगीर के खिलाफ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई चल रही है। इस मामले में आरोपी जमानत पर है। कुछ दिन पहले करनाल के राजकरण ने अदालत के सामने बयान दिए कि उसे जानकारी मिली है कि आरोपी सगीर की जमानत के बदले उसकी जमीन की कुर्की करने का आदेश जारी किए गए हैं जबकि उसने कभी आरोपी की जमानत नहीं ली। वह आरोपी को जानता तक नहीं। किसी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को राजकरण बनाकर आरोपी की जमानत ली है। जिस पर अदालत ने थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी। थाना प्रभारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि राजकरण ने आरोपी सगीर की जमानत नहीं ली थी। किसी और ने खुद को राज करण बताकर जमीन के दस्तावेज पर अपनी फोटो लगाकर जमानती बांड पेश कर दिया। संवाद