{"_id":"66c5f1107be04822c70aec83","slug":"karnal-young-man-died-due-to-electric-current-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: करंट से युवक की मौत, गन्ने के खेत में दवा का स्प्रे करते समय तारों की चपेट में आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: करंट से युवक की मौत, गन्ने के खेत में दवा का स्प्रे करते समय तारों की चपेट में आने से हुआ हादसा
Wed, 21 Aug 2024 07:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:22 PM IST
सार
ग्रामीण उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
निर्मल का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के करनाल के कलसौरा गांव में गन्ने के खेत में दवा का स्प्रे करते समय बिजली के तारों की चपेट में आने से एक युवक की करंट से मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली निगम को ढीली तारों को ऊपर उठाने के लिए शिकायत दी थी लेकिन बिजली निगम ने ये तारें ठीक नहीं कीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि 26 वर्षीय निर्मल मुसेपुर गांव का रहने वाला था। वह कलसौरा में गन्ने के खेत में स्प्रे करने गया था। गन्ने के खेत में बिजली की 11 हजार वोल्टेज की तार ढीली थी।
विज्ञापन
जो कि निर्मल को नहीं दिखाई दी और स्प्रे करने वाली मशीन की नली उस तार से छू गई और करंट लग गया।