फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal win hocky match

हॉकी प्रतियोगिता में करनाल ने दी पानीपत को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
karnal win hocky match
karnal win hocky match
हॉकी संघ के द्वारा 5 दिवसीय राज्यस्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। पांच सितंबर को शाम 6 बजे मेयर रेनूबाला गुप्ता व सांसद की पत्नी अंजू भाटिया ने शाखा ग्राउंड रेलवे रोड में पहुंच कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा फिट इंडिया का जो खेलों के लिए कार्य चलाया है उसके बारे में विशेष रूप से सभी को बताया जाए कि यह खिलाड़ियों के लिए कितना जरूरी है। ताकि खिलाड़ियों का खेलों के प्रति रुझान बढ़े।
विज्ञापन

सांसद की पत्नी अंजू भाटिया ने कहा कि वह जिले के हॉकी खिलाड़ियों के लिए जल्द ही एस्ट्रो टर्फ लगवाने की कार्यवाही को पूरा करेंगे। करनाल शहर में हॉकी के खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रो ट्रर्फ नहीं है। एस्ट्रो टर्फ बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों में काफी फायदा होगा और वह इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। सांसद के माध्यम से यह भी बताया गया कि कुछ प्रयासों से करनाल शहर में हॉकी का स्तर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत ऊंचा उठेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर करनाल हॉकी सचिव सुनील मलिक, रामपाल राठौर, उप प्रधान जोगिंदर सिंह संधू, सुल्तान सिंह, ऋषिपाल हेमदा, नितिन गुप्ता, देवेंद्र सिंह, मलखान सिंह, जसबीर सिंह, समाज सेवी चौधरी रघबीर सिंह, वाई के गुप्ता संदीप मेहला, चौधरी जसमेर सुलतानपुर, अनिल नम्बरदार, स्वामी फाउंडेशन के चेयरमैन रामदयाल बलड़ी, सुलतानपुर समाजसेवी, राजीव जिला खेल अधिकारी करनाल व करनाल हॉकी के सचिव कर्ण मेहला मौजूद रहे। इससे पहले सुबह सात जींद, यमुनानगर, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखीदादरी, अम्बाला, राइ, रेवाड़ी, पलवल, करनाल व पानीपत के बीच खेला गया। पहले दिन प्रतियेागिता में 6 मुकाबले खेले गए जिसमें सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन का परिचय देते हुए हॉकी प्रतियोगिता खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार रहे खेल परिणाम
पहला मैच जींद और यमुनानगर के बीच खेला गया, जिसमें जींद की टीम 10 और यमुनानगर की टीम 2 अंक ही बना पाई।
फतेहाबाद की टीम 3 व महेंद्रगढ़ के 2 ही गोल बन पाए। जिसमें फतेहाबाद विजेता रहा।
भिवानी ने 5 गोल दागते हुए चरखीदादरी को 0 पर ही समेट दिया।
अंबाला के खिलाड़ियों ने 1 गोल करते हुए स्पोर्ट्स स्कूल राई को 0 पर ही रोक दिया।
रेवाड़ी व पलवल के बीच चले कड़े मुकाबले में रेवाड़ी 1 गोल से विजय रही। पलवल की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
प्रतियोगिता का अंतिम मैच करनाल व पानीपत के बीच खेला गया, जिसमें करनाल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 गोल किये वहीं प्रतियोगिता में पानीपत एक भी गोल नहीं कर सका।

खिलाड़ियों को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी
हॉकी संघ करनाल के सचिव कर्ण मेहला ने बताया कि दूसरे जिलों से आए हुए सभी खिलाड़ियों के लिए रहने का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। किसी भी खिलाड़ी को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शुक्रवार को भी हॉकी प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed