फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal was the supply of drugs in police recruitment

करनाल से होती थी पुलिस भर्ती में नशे की आपूर्ति

Fri, 15 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 15 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Karnal was the supply of drugs in police recruitment
करनाल से होती थी पुलिस भर्ती में नशे की आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला

कुरुक्षेत्र में चली पुलिस भर्ती में नशे की आपूर्ति का भंडाफोड़ हो गया है। इसका मुख्य सरगना करनाल का सुभाष गेट मुगला मोहल्ला निवासी रमेश नागपाल पाया गया है। आरोपी को सिटी थाना पुलिस ने नशीली दवाइयों के जखीरे के साथ दबोच लिया है। वह घर से ही पूरे नेटवर्क से मेडिकल स्टोरों से दवाई आपूर्ति करता था। आरोपी के पास दवा संबंधित कोई भी लाइसेंस नहीं है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी ड्रग्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। आरोपी को वीरवार को ही गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने माना है कि वह कुरुक्षेत्र में नशीली दवाइयां आपूर्ति करता था।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र पुलिस भर्ती में नशा लेकर दौड़ने वाले तीन युवकों की मौत हो चुकी है। नशे की आपूर्ति से पुलिस की सजगता पर सवाल उठते रहे हैं। इसके अलावा, भर्ती के दौरान नशे के प्रयोग को लेकर आरोप लग रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार से लेकर पुलिस भी गंभीर थी। मामले को लेकर पिछले दिनों कुरुक्षेत्र पुलिस ने केमिस्टों से नशीली दवाइयां बरामद कीं तो उन्होंने पूछताछ में बताया कि दवाइयों की आपूर्ति करनाल निवासी करता है।
विज्ञापन

सिटी थाना के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र के कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयां मिली थीं और कुरुक्षेत्र सीआईए-2 ने केस दर्ज किया हुआ है। सीआईए-2 ने जहां से दवाइयां मिलीं उन्हें पकड़ा हुआ है। उन्होंने कबूला है कि उनके पास नशीली दवाइयों की आपूर्ति करनाल से हुई थी। इस पर सीआईए टू टीम ने करनाल पुलिस से संपर्क किया और सिटी थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी रमेश नागपाल के घर पर छापा मारा तो वहां से नशीली दवाइयों के जखीरे के साथ काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से दवाइयां लाकर करते थे आपूर्ति
आरोपी रमेश नागपाल लंबे समय से दवाई के कारोबार से जुड़ा है। उसके पास लाइसेंस नहीं है। वह करनाल के अलावा आसपास के जिलों में भी नशीली दवाइयां सप्लाई करता है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि कहां-कहां दवाइयां सप्लाई होती है और इस धंधे में कौन-कौन शामिल हैं?


घर से मिली ये दवाइयां
ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपी के घर से अलग-अलग दवाइयां के 208 पत्ते, इंजेक्शन की दो डिब्बी और दवाइयों की दो बोतलें मिली हैं। सभी दवाइयां नशीली हैं और इनका एक साथ अधिक डोज लेने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। टीम ने छह प्रकार दवाइयों के सैंपल लिए हैं।
----
कुरुक्षेत्र में नशे की सप्लाई करनाल से होती थी और आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान अन्य आरोपियों का पता चल सकता है।
-मोहन लाल, सिटी थाना प्रभारी, करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed