फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal team got first place in road safety quiz competition

Karnal News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में करनाल की टीम ने पाया पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Karnal team got first place in road safety quiz competition
करनाल। पुलिस की ओर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लेवल तीन में करनाल जिले की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। पंचकूला के ईआरएसएस बिल्डिंग के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया है। प्रतियोगिता में ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-13 के नौवीं कक्षा के विद्यार्थी लोकेश शर्मा, घीड़ गांव के सरकारी स्कूल के दसवीं कक्षा की छात्रा प्राचल व ब्रह्मानंद स्कूल निसिंग के 11वीं कक्षा के विद्यार्थी नूरप्रीत को सम्मानित किया गया है। बता दें कि पुलिस विभाग से एएसआई अजय कुमार समय-समय पर स्कूल व कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हैं। पिछले लंबे समय से जागरूकता शिविर लगाकर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed