फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal Smart City issue resonates in Lok Sabha

Karnal News: लोकसभा में गूंजा करनाल स्मार्ट सिटी का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Karnal Smart City issue resonates in Lok Sabha
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लोकसभा के सत्र में करनाल स्मार्ट सिटी का मुद्दा उठाया गया। सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि करनाल में 22 परियोजनाएं अभी भी अधूरी हैं, जिनको दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना था। उन्होंने फरीदाबाद स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को लेकर भी सवाल पूछा। उन्होंने सरकार से कहा कि स्मार्ट सिटी का मतलब केवल फंड जारी करना ही नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध जनहितकारी विकास सुनिश्चित करना होता है।


शैलजा के सवाल पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि दोनों शहरों में 2136 करोड़ रुपये की कुल 161 परियोजनाएं स्वीकृत थी। इनमें से 139 परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। जिन पर 1559 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। शेष 22 परियोजनाएं लगभग 577 करोड़ रुपये की निर्माणाधीन हैं। विदित हो कि करनाल में कुल 117 परियोजनाएं स्वीकृत थी, जिनमें से 801 करोड़ रुपये की 105 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं जबकि 406 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाएं लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को भी जल्द पूरा किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed