फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal News,plant in karnal,city clean,Food and Drug Department,plan

दो माह का इंतजार फिर नाइट मार्केट होगी गुलजार, वेज-नॉनवेज का ले सकेंगे स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Karnal News,plant in karnal,city clean,Food and Drug Department,plan
करनाल। स्मार्ट सिटी के तहत गुरुग्राम की तर्ज पर अब कर्ण नगरी में भी नाइट मार्केट शुरू होगी। जहां सिर्फ खाने पानी की चीजें ही मिलेंगी यानी लोग अपने परिवार या मित्रों के साथ मार्केट में आकर एक ही जगह पर बहुत सी मनचाही चीजें खाने का आनंद ले सकते हैं। सेक्टर-12 में मॉल के साथ खाली पड़ी जमीन पर दो माह में मार्केट को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

नाइट मार्केट का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। मार्केट में 40 छोटे-छोटे फूड कार्ट होंगे। इनमें वेज और नॉन वेज दोनों तरह का सामान मिलेगा। वेज कार्ट की पहचान हरे रंग और नॉन वेज कार्ट की पहचान लाल रंग के कोर्ट से होगी। इन सभी फूड को ड्रा निकाल कर विक्रेताओं को अलॉट किया जाएगा। यहां विक्रेताओं और ग्राहकों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रशासन की ओर से दी जाएंगी।
विज्ञापन

एक लाइन वेज और दूसरी नॉन वेज कार्ट की होगी
सभी फूड कार्ट एक ही डिजाइन के होंगे। सभी को एक सलीके से रखा जाएगा। एक लाइन में वेजिटेरियन फूड और दूसरी में नॉन वेजिटेरियन फूड कार्ट होंगे। नॉन वेजिटेरियन फूड कार्ट में चिकन, मछली, अंडा आदि मिलेंगे। सभी कोर्ट पर प्राइवेट दुकानदार या विक्रेता होंगे, जो ग्राहकों की मांग पर एक तय रेट के अनुसार खाने की चीजें परोसेंगे। 40 कोर्ट, 30 गुणा 36 मीटर के दायरे में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले खर्च होगा, फिर किराये से होगी वसूली
मार्केट का डिजाइन तैयार हो गया है। यहां लगने वाले फूड कार्ट को स्मार्ट सिटी टीम द्वारा तैयार कराया जाएगा। मार्केट शुरू होने के बाद ऐसे विक्रेताओं से मासिक किराया वसूला जाएगा, जो प्रोजेक्ट पर हुए खर्चे को पूरा कर सकेगा। यानी खर्च की गई राशि को प्रशासन बाद में किराये से रिकवरी करेगा। मार्केट में रोशनी के लिए हाई मास्क लाइटें लगेंगी, मोबाइल शौचालय भी रखेंगे। इसके अतिरिक्त वाटर एटीएम और बैठकर खाने के लिए बैंच भी लगेंगे।

नाइट मार्केट का डिजाइन तैयार है। चीजों के बेचने वाले दुकानदारों की बैठक करके उनके सुझाव लेंगे। कौन व्यक्ति, किस तरह की चीजें बेचेगा, यह उसकी रुचि पर निर्भर करेगा और उसे उसी तरह का कार्ट मिलेगा। कार्ट लेने वाले ज्यादा लोग आगे आए तो ड्रा से भी वितरण किया जा सकता है। -निशांत कुमार यादव, डीसी एवं सीईओ, स्मार्ट सिटी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed