फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal NCB action, drug smugglers arrested with 400 narcotic capsules Tramadol

करनाल NCB की कार्रवाई: 400 नशीले कैप्सूल ट्रामाडोल के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, मौत के सौदागरों पर कड़ा प्रहार

Thu, 18 Jul 2024 04:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 Jul 2024 04:38 PM IST
सार

पुलिस को मुखबिर के बतलाये हुलिए अनुसार मोटरसाइकिल सवार आते दिखाई दिये। टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया परंतु बरसात का फायदा उठाकर गांव की तरफ निकल गये। सरकारी गाड़ी द्वारा पिछा करके गांव में एंट्री करते ही काबू किया गया।

विज्ञापन
Karnal NCB action, drug smugglers arrested with 400 narcotic capsules Tramadol
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओपी सिंह, आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन व नितिका गहलौत, आईपीएस पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट करनाल ने महत्वपूर्ण जानकारी जुटाते हुए गांव तखाना, थाना तरावड़ी से दो नशा तस्करों को 400 नशीले कैप्सूल ट्रामाडोल सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


इस विषय पर जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों यूनिट करनाल के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि  सतीश वत्स, एच.पी.एस. उप पुलिस अधीक्षक, हरियाणा एनसीबी मुख्यालय मधुबन के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए हमारी टीम सहायक उप निरीक्षक बलिंद्र सिंह के नेतृत्व में स.उ.नि. उपकार, हवलदार गुरविंदर सिंह व ई.एच.सी अजीत सिंह के साथ तखाना जी टी रोड फ्लाई ओवर पर मौजूूद थे।
विज्ञापन


तभी मुखबिर खास कि सूचना दी कि अक्षय पुत्र राजू व सागर पुत्र भोपाल निवासी गांव तखाना जिला करनाल नशीले कैप्सूल ट्रामाडोल बेचने का काम करते हैं और आज भी अक्षय की मोटरसाइकिल HR05-BL-5096 पर सवार होकर यु.पी. से ट्रामाडोल कैप्सुल लेने गए हैं। यदि तुरंत नाकाबंदी की जाएं तो अक्षय व सागर समान सहित काबू आ सकते हैं। तुरंत टीम हरकत में आई और जी टी रोड से तखाना गांव जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद ही मुखबिर के बतलाये हुलिए अनुसार मोटरसाइकिल सवार आते दिखाई दिये। टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया परंतु बरसात का फायदा उठाकर गांव की तरफ निकल गये। सरकारी गाड़ी द्वारा पिछा करके गांव में एंट्री करते ही काबू किया गया। मौके पर उप पुलिस अधीक्षक  सतीश वत्स की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो 50 पत्ते ट्रामाडोल जिसमें प्रत्येक पत्ते में 8 कैप्सूल टोटल 400 कैप्सूल को बरामद किया गया।

आरोपीयों के खिलाफ थाना तरावड़ी, करनाल में एन.डी.पी.एस. अधिनियम कि धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया। युनिट प्रभारी ने बतलाया कि आरोपीयों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपीयों से पूछताछ की जाएगी व अन्य सप्लायर्स व सप्लाई के बारे पता करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी व नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।


इसके साथ साथ आमजन से अपील की है कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न0 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आपकी दी हुई सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी एवं सूचना देने वाले का नाम किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed