फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal in Badminton-long jump, Assandh dominates in the race

Karnal News: बैडमिंटन-लंबी कूद में करनाल, दौड़ में असंध का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Karnal in Badminton-long jump, Assandh dominates in the race
- जिला स्तरीय स्कूली खेलों का आगाज, दो दिन 1500 बेटियां 32 खेल मुकाबलों में लेंगी हिस्सा
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। खंड स्तर के बाद जिला स्तर के स्कूली खेलों का शनिवार को रंगारंग आगाज हुआ। पहले दो दिन लड़कियों के मुकाबले होंगे। शनिवार को कर्ण स्टेडियम सहित विभिन्न स्कूलों के मैदानों में कई मुकाबले हुए। जिनमें विभिन्न खंडों की टीमों ने उत्साह से हिस्सा लिया। बैडमिंटन और लंबी कूद में करनाल खंड की बेटियों का दबदबा रहा। जबकि दौड़ के पांच मुकाबलों में असंध की बेटियां विजेता रहीं।

रविवार को भी कई खेलों के मुकाबले होंगे। दो दिन की प्रतियोगिता में कुल 32 खेल आयोजित किए जाने हैं। जिनमें सभी छह खंडों की खंड स्तर पर विजेता 1500 लड़कियां हिस्सा लेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने बताया कि 28 और 29 अगस्त को लड़कों के मुकाबले होंगे। इनके भी 32 खेल आयोजित किए जाएंगे। इनमें करीब दो हजार लड़कों के हिस्सा लेने का अनुमान है। शनिवार को कर्ण स्टेडियम के मैदान में कई रोचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

मैदान में प्रदर्शन करते खिलाड़ियों का दर्शक दीर्घा में बैठे अन्य खिलाड़ियों ने भी तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। दोपहर बाद पीने के पानी को लेकर कुछ समस्या भी हुई। इस दौरान कोच भी पानी के कैंपर भरकर मैदान तक लाते दिखाई दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




आज खो-खो का होगा अंतिम मुकाबला

रविवार को खो-खो सहित कई खेलों के अंतिम मुकाबले होंगे। खो-खो अंडर-19 आयु वर्ग में असंध और करनाल के बीच मुकाबला होगा। अंडर-17 में असंध और इंद्री व अंडर-14 आयु वर्ग में नीलोखेड़ी और असंध के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा लंबी रेस और साइकिलिंग के भी कई मुकाबले कराए जाएंगे। विभाग की योजना के अनुसार, जिला स्तर पर 31 अगस्त को लॉन टेनिस की भी प्रतियोगिता कराई जाएगी।



ये रहे परिणाम

अंडर-17

- 100 मीटर : करनाल की मन्नत वालिया प्रथम, असंध की कशिश मान द्वितीय, नीलोखेड़ी की कोमल तृतीय।

- 200 मीटर : करनाल की पायल प्रथम, असंध की अंजली द्वितीय, करनाल की कशिश तृतीय।

- 400 मीटर : असंध की अंजली प्रथम, करनाल की कशिश द्वितीय, घरौंडा की शीतल देवी तृतीय।

- 800 मीटर : निसिंग की बतेहरी प्रथम, असंध की फ्रूटी द्वितीय, घरौंडा की कशिश तृतीय।

- 1500 मीटर : घरौंडा क कोमल प्रथम, असंध की काफी रानी द्वितीय, करनाल की स्नेहा तृतीय।

- 3000 मीटर : घरौंडा की कोमल शर्मा प्रथम, करनाल की पायल द्वितीय, असंध की फ्रूटी तृतीय।

- 100 मीटर बाधा : असंध की वंशिका प्रथम और नैंसी द्वितीय

- लॉन्ग जंप : करनाल की कन्या प्रथम, पायल द्वितीय, असंध की अंजली तृतीय।

- बैडमिंटन : करनाल प्रथम।

- फुटबॉल : घरौंडा प्रथम, निसिंग द्वितीय



अंडर- 19

- 100 मीटर : असंध की काजल प्रथम, असंध की प्रिया द्वितीय, घरौंडा की अलिशा तृतीय।

- 200 मीटर : असंध की काजल प्रथम, घरौंडा की संजना द्वितीय, करनाल की तन्नू रानी तृतीय।

- 400 मीटर : करनाल की श्रुति प्रथम, घरौंडा की अनू द्वितीय, इंद्री की मानसी तृतीय।

- 800 मीटर : असंध की काफी रानी प्रथम, असंध की रितू मान द्वितीय, नीलोखेड़ी की सिया तृतीय।

- 1500 मीटर : निसिंग की दीपांशी प्रथम, असंध की खुशी द्वितीय, करनाल की सिमरन तृतीय।

- 3000 मीटर : करनाल की सिमरन प्रथम, करनाल किरण द्वितीय।

- बैडमिंटन : करनाल प्रथम।

- लॉन्ग जंप : असंध की काजल प्रथम, करनाल की श्रुति द्वितीय, असंध की प्रिया तृतीय।

- फुटबॉल : निसिंग प्रथम, करनाल द्वितीय।



अंडर-14

- फुटबॉल : घरौंडा प्रथम, निसिंग द्वितीय।

- बैडमिंटन : करनाल प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed