{"_id":"66816010df28b266ba0016ec","slug":"karnal-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-in-atal-park-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: अटल पार्क में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लोअर और बनियान पहना हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: अटल पार्क में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लोअर और बनियान पहना हुआ था
Sun, 30 Jun 2024 07:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 30 Jun 2024 07:09 PM IST
सार
पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक ने लोअर और बनियान पहना हुआ था और चादर से फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
अटल पार्क में मौके पर जांच करती फॉरेंसिक लैब की टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के करनाल के सेक्टर-8 स्थित अटल पार्क में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव होने की सूचना पर सुबह के समय सैर करने आए लोगों में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सेक्टर-32 थाना से जांच अधिकारी ऋषिपाल के अनुसार उन्हें एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि अटल पार्क में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। वह व्यक्ति सुबह पार्क में सैर करने आया था। मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है।
विज्ञापन
मृतक के एक हाथ पर रानी देवी लिखा हुआ है, वहीं पेट पर टांके के निशान हैं, जिससे लगता है कि व्यक्ति का कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन