फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: CTP suspended for not taking action in case of illegal occupation

Karnal: अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई न करने पर सीटीपी निलंबित, राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लिया एक्शन

Thu, 18 Jul 2024 08:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 08:59 AM IST
सार

शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अधिकारियों की बैठक ली। शक्ति कॉलोनी निवासी विनोद ने शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा के समक्ष जनसंवाद में शिकायत रखी थी।

विज्ञापन
Karnal: CTP suspended for not taking action in case of illegal occupation
फाइल मंगवाकर देखते मंत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल नगर निगम कार्यालय सेक्टर-12 में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों का मौके पर समाधान भी करवाया। इस मौके पर शक्ति कॉलोनी की गली में अवैध कब्जे के मामले पर उचित कार्रवाई न करने पर सीटीपी धर्मपाल को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


इस मामले में शिकायतकर्ता विनोद शर्मा ने मंत्री सुधा को बताया कि इस गली पर करीब 16 वर्ष से अवैध कब्जा है। इसकी मंडल आयुक्त की अदालत में कई तारीख भी लग चुकी हैं लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। इस पर निकाय मंत्री ने सीटीपी धर्मपाल से मौके पर फाइल मंगवाई।
विज्ञापन


फरियादी ने बताया कि वह कई बार शिकायत के संदर्भ में सीटीपी से मिले लेकिन उन्होंने समस्या का समाधान करने के बजाय धमकी दी थी वह किसी से नहीं डरते उनकी जहां मर्जी शिकायत कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर निकाय मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। वहीं शहर के मुख्य वार्डों की पार्कों की लाइट न जलने के मामले में जेई संदीप को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह का समय दिया। मौके पर निवर्तमान मेयर रेणू बाला गुप्ता, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, निगमायुक्त अभिषेक मीणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed