फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal couple and daughter die in America

Karnal News: अमेरिका में करनाल के दंपती और बेटी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Karnal couple and daughter die in America
अमेरिका में करनाल के दंपती और बेटी की मौत
- कमरे में मिले तीनों के शव, हत्या की गई या आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले के जाने माने वकील तेजेंद्र पाल बेदी की इकलौती बेटी और दामाद व नाती की अमेरिका में मौत हो गई। तीनों के शव उनके आवास पर मिले हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है। अमेरिका की पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
करनाल के मॉडल टाउन निवासी तेजेंद्र पाल बेदी ने बेटी टीना की शादी करीब 26 साल पहले दिल्ली के रहने वाले एडवोकेट राकेश कमल के साथ कराई थी। एडवोकेट राकेश कमल का परिवार अमेरिका में रहता है। जबकि तेजेंद्र पाल अपनी पत्नी के साथ मॉडल टाउन स्थित आवास में रहते हैं। उन्होंने बेटी की शादी भी करनाल में ही की थी। शादी के बाद बेटी टीना पति राकेश कमल के साथ अमेरिका में रहने लग गई।
विज्ञापन

शनिवार को उनके डोवर मैसाचुसेट्स की राजधानी बोस्टन शहर स्थित हवेली में 56 वर्षीय राकेश कमल, 53 वर्षीय बेटी टीना और 18 वर्षीय नाती एरियाना का शव अमेरिका की पुलिस ने बरामद किया। घटना की सूचना पर जिला बार एसोसिएशन के वकीलों में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में करनाल आई थी टीना
बताते हैं कि एडवोकेट तेजेंद्र पाल की बेटी टीना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वह जून माह में अपने माता-पिता से मिलने के लिए करनाल आई थी। करीब एक माह परिवार के साथ बिताने के बाद वह अमेरिका चली गई थी। बताते हैं कि राकेश कमल ने वर्ष 2019 में चार मिलियन डॉलर में हवेली खरीदी थी। बताया जा रहा है कि इस हवेली की कीमत करीब 5.45 मिलियन है, लेकिन एक वर्ष पहले ही यह फौजदारी में चली गई और विल्सनडेल एसोसिएट एलएलसी को तीन मिलियन डॉलर में बेची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed