फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal becomes champion in State Masters Athletics Competition

Karnal News: राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में करनाल बना चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Karnal becomes champion in State Masters Athletics Competition
- जिले के 29 खिलाड़ियों ने जीते 37 स्वर्ण, 15 रजत, 13 कांस्य पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में करनाल चैंपियन बना है। इस प्रतियोगिता में जिले के 29 खिलाड़ियों ने 37 स्वर्ण, 15 रजत, 13 कांस्य मिलाकर 65 पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता सेक्टर सात चंडीगढ़ में 14 से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हरियाणा के 300 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिले के विजेता खिलाड़ियों का टीम हरियाणा में चयन हुआ जो त्रिचूर केरल में होने वाली छठी नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। एसोसिएशन के महासचिव महावीर सिंह तालियान तथा प्रधान सुरेश गुलिया व नेहा चौधरी चेयरमैन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। विजेता खिलाड़ियों में मधु शर्मा ने तीन स्वर्ण पदक, ललिता कुमारी ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक, एईओ संगीता ने तीन स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 85 आयु वर्ग में धर्म चंद शर्मा घोघड़ीपुर ने तीन स्वर्ण पदक, जिले सिंह ने तीन स्वर्ण, ओमप्रकाश ने तीन स्वर्ण, मुल्तान सिंह शामगढ़ ने तीन स्वर्ण पदक, महावीर तालियान महासचिव मास्टर्स ने तीन पदक जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक शामिल है। रामकुमार ने एक स्वर्ण व एक रजत, जोगिंद्र ने दो कांस्य, श्याम सिंह नरवाल ने एक स्वर्ण पदक, बिंदर ने दो स्वर्ण पदक, सुखबीर सिंह संधू वॉलीबॉल कोच ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक, वीरेंद्र कुमार जोशी ने एक स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक, बलराज ने एक रजत व दो कांस्य, सलिंद्र सिंह ने एक स्वर्ण पदक, राजेश कुमार ने दो स्वर्ण व एक कांस्य, सतीश कुमार ने दो स्वर्ण व एक रजत, संजय कुमार ने तीन स्वर्ण, हंसराज ने एक कांस्य, बलविंद्र ने एक स्वर्ण व दो कांस्य, कुलदीप कुमार ने एक स्वर्ण, अमनदीप ने दो रजत पदक, जगबीर सिंह ने एक रजत, शिव कुमार ने एक स्वर्ण, राजीव कुमार ने दो स्वर्ण, एक रजत, संदीप मान ने दो स्वर्ण, प्रवीण कुमार ने एक रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed