फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karna Stadium is back in full swing with 800 athletes practicing.

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में लौटी रौनक, 800 खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

Wed, 15 Apr 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 15 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Karna Stadium is back in full swing with 800 athletes practicing.
कर्ण स्टेडियम में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। फाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम एक बार फिर खिलाड़ियों की गतिविधियों से गुलजार है। स्कूल-कॉलेज परीक्षाएं समाप्त होते ही खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा समय में करीब 800 खिलाड़ी प्रतिदिन यहां अलग-अलग खेलों का अभ्यास कर रहे हैं।
खिलाड़ियों का कहना है कि जून-जुलाई में होने वाली जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए उन्होंने अभ्यास तेज कर दिया है। सुबह और शाम दोनों सत्रों में स्टेडियम में खिलाड़ियों की भीड़ नजर आ रही है। स्टेडियम में इस समय बॉक्सिंग, फुटबॉल, वाॅलीबाल, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, ताइक्वांडो और वुशू के साथ-साथ स्केटिंग व एथलेटिक्स सहित कई खेलों की नर्सरियां पूरी तरह सक्रिय हैं।
विज्ञापन

इस बार स्केटिंग और वुशू खेल में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, वहीं फुटबॉल में भी नए खिलाड़ियों से कोच उत्साहित हैं। कोचों के अनुसार, परीक्षा के दौरान अभ्यास से दूर रहे खिलाड़ी अब पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में लौटे हैं। नियमित अभ्यास और बेहतर मार्गदर्शन से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें

-कर्ण स्टेडियम में स्केटिंग की नई नर्सरी शुरु हुई है।
- वुशू और ताइक्वांडो के खिलाड़ियों में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है।
- फुटबॉल और एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी है।
- हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान होने से युवा खिलाड़ियों का रुझान बढ़ा है।
वर्जन
खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। सभी खेलों के बेहतर कोच हमारे पास है बस लाॅन टेनिस कोच का नहीं है उनका प्रपोजल भेजा गया है।
- राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed