{"_id":"5eff873d8ebc3e433471f7a6","slug":"kanwaljeet-resigns-as-municipal-vice-present-gharaunda-news-knl361270126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंवलजीत का पालिका उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंवलजीत का पालिका उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा
विज्ञापन
नगर पालिका उपाध्यक्ष कंवलजीत सिंह प्रिंस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद से राजनीति गरमा गई है। वहीं, वार्ड नंबर-16 के पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप राणा ने मौजूदा प्रधान अमरीक सिंह पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने धोखा किया है। आरोप है कि सरदार अमरीक सिंह ने 16 मार्च को अपने पद से त्यागपत्र देने की कसम खाई थी और वायदा किया था। लेकिन अब अमरीक सिंह वायदे से मुकर गए।
वीरवार को नगरपालिका के उपप्रधान कंवलजीत सिंह ने जीटी रोड स्थित धर्म ढाबा पर मीडिया के सामने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। यह भी कहा कि वह सोमवार डीसी को इस्तीफा सौंप देंगे।। प्रधान अमरीक सिंह के वायदे के अनुसार इस्तीफा न देने पर वार्ड नं0 16 की महिला पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने कहा कि जब पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की रूपरेखा तैयार हो रही थी तो पंचायत में मौजूदा प्रधान अमरीक सिंह ने इस्तीफा देने की कसम खाई थी। उन्होंने अब मांग की है कि प्रधान इस्तीफा दें, अन्यथा वे पंचायत करके इस्तीफे की मांग करेंगे। इस दौरान पार्षद राम सिंह, ओंकारदत, जयनारायण, विक्रमजीत, विकाश शर्मा, सुनील पाल, गुलाब धीमान, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार, कुलदीप राणा आदि शामिल थे।
नगरपालिका के उपप्रधान कंवलजीत प्रिंस का पद से इस्तीफा देना उनका निजी मामला है। पार्षदों ने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, उनके बारे में अपना पक्ष में कल रखूंगा। आज मैं बाहर हूं। -सरदार अमरीक सिंह, प्रधान नगरपालिका घरौंडा।
विज्ञापन
बच्चों से बड़ा कोई नहीं
पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप राणा ने सोशल मीडिया पर मौजूद प्रधान अमरीक सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि गुरुद्वारा नगर खेड़ा मंदिर एक पवित्र स्थान है। जहां उन्होंने कसम वायदे किए, अब वह वादे को निभाए। ताकि शास्त्रों के अनुसार आपके और हमारे भी बच्चे सुखी रहें।