फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JJP leader Pala Ram Saini will contest elections from Kurukshetra

Karnal News: जजपा नेता पाला राम सैनी लड़ेंगे कुरुक्षेत्र से चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
JJP leader Pala Ram Saini will contest elections from Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल से जननायक जनता पार्टी के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पाला राम सैनी को जजपा का टिकट मिला है।
पाला राम सैनी ने करीब दो साल पहले ही 21 जुलाई 2022 में जजपा पार्टी को ज्वाइन किया था जबकि इससे पहले वर्ष 2021 में भाजपा को छोड़ दिया था। वहीं, जून 2022 में हुए नगर निकाय के चुनावों के तहत कैथल नगर परिषद से उनकी धर्मपत्नी पुष्पा सैनी ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। करीब छह हजार मत प्राप्त किए थे।

पाला राम सैनी मुख्य रूप से व्यापारी हैं और वे शिक्षण संस्थान भी चलाते हैं। कैथल में कुरुक्षेत्र लोकसभा के इतिहास में किसी राजनीतिक पार्टी ने पहली बार किसी स्थानीय नेता को टिकट थमाया है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सैनी समाज का अधिक प्रभाव है। इस स्थिति में जजपा ने जातीय समीकरण को देखते हुए ही सैनी समाज से पाला राम सैनी को टिकट दिया है।
विज्ञापन



प्रोफाइल
उम्र : 55 वर्ष
पेशा : बिजनेस
शिक्षा : बीए
टिकट मिलने का आधार : पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ नजदीकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed