फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jhinda group captured three wards, Azad won one.

Karnal News: तीन वार्डों में झींडा गुट का कब्जा, एक पर आजाद ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Jhinda group captured three wards, Azad won one.
- वार्ड-16 कपूर कौर, वार्ड-17 से गुरनाम सिंह लाडी, वार्ड-18 जगदीश सिंह झिंडा व वार्ड 19 से पलविंदर सिंह रहे विजयी
विज्ञापन

हाईलाइटर : 65.25 प्रतिशत मतदान हुआ चारों वार्डों में
माई सिटी रिपोर्टर


करनाल। जिले में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। तीन वार्डों में झींडा गुट का कब्जा रहा तो एक पर आजाद प्रत्याशी ने बाजी मार ली। जिले में चार वार्डों के 44 बूथों पर 45241 मतदाताओं में से 29526 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जो कुल मतदाताओं का 65.25 प्रतिशत रहा। इसमें वार्ड नंबर-16 नीलोखेड़ी से कपूर कौर, वार्ड नंबर-17 निसिंग से गुरनाम सिंह लाड्डी, वार्ड नंबर-18 असंध से जगदीश सिंह झींडा, वार्ड नंबर-19 करनाल से पलविंदर सिंह ने जीत हासिल की है।
जिले के सभी चारों वार्डों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। हालांकि सुबह कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच भी मतदाता मतदान करने पहुंचे। सुबह तो सर्दी का असर दिखा, संख्या कुछ कम रही, लेकिन धूप निकलनेे के बाद कई बूथों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। खास बात ये थी कि बूथों के बाहर अलग-अलग ग्रुपों की ओर से अपने अपने शिविर लगाए गए थे। जो मतदाताओं की सहायता कर रहे थे। सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन किसी बूथ पर किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई।
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से दिनभर चलता रहा। महिलाओं में चुनाव के प्रति खासा उत्साह नजर आया। बुजुर्ग और युवा भी अच्छी खासी संख्या में मतदान करने पहुंचे। निर्धारित समय तक 14155 महिलाओं और 15371 पुरुष मतदाताओं सहित कुल 29526 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। एक-एक वार्ड की जिम्मेदारी एक-एक एसडीएम को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद सभी बूथों पर ही मतगणना शुरू कराई गई। कुछ देर बाद शुरुआती रुझान आने लगे, करीब दो घंटे के अंदर मतगणना की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया। संबंधित निर्वाचत अधिकारी की ओर से विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। करनाल को छोड़कर अन्य तीनों वार्डों पर पंथक दल झींडा ग्रुप का दबदबा रहा है।
इसमें वार्ड 16 नीलोखेड़ी-इंद्री में 10 बूथों पर 9448 मतदाताओं में से 2884 महिलाओं सहित 5826 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 61.66 प्रतिशत रहा। यहां से कपूर कौर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरिंद्र सिंह को 693 मतों से मात देकर बाजी मारी है।
इसी तरह वार्ड 17 निसिंग में 61.20 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 15 बूथों पर 17507 मतदाताओं में से 5005 महिलाओं सहित कुल 10716 मतदाताओं ने मतदान किया। इस वार्ड से गुरनाम सिंह लाडी डबरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पंजाब सिंह को 1728 मतों से हराया है।
वार्ड 18 असंध में 13 बूथों पर 11745 मतदाताओं में 3866 महिलाओं सहित 8292 मतदाताओं ने 70.60 प्रतिशत मतदान किया। यहां से पंथक दल झींडा ग्रुप के जगदीश सिंह खुद ही चुनाव लड़े और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बलकार सिंह को 1941 मतों से हराकर विजय हासिल की है।

सर्वाधिक 71.73 प्रतिशत मतदान वार्ड 19 करनाल में हुआ, यहां छह बूथों पर 6541 मतदाताओं में से 2400 महिलाओं सहित 4692 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां पर पलविंदर सिंह दरड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पलविंदर सिंह रंबा को कुल 111 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है।
------
वार्डवार चुनाव परिणाम-
वार्ड नंबर-16 नीलोखेड़ी
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
- कपूर कौर 3043 विजयी रहीं

- सुरेंद्र सिंह 2350
- जोगिंद्र सिंह 417

- नोटा 16
----



वार्ड नंबर-17 निसिंग
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
- गुरनाम सिंह लाड्डी, 5593 विजयी

- पंजाब सिंह निसिंग 3865
- गगनदीप सिंह 516

- गुरजंट सिंह खालसा 488

- अंग्रेज सिंह पन्नू 174

- गुरमीत सिंह 59

- नोटा 21
----



वार्ड नंबर-18 असंध
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
- जगदीश सिंह झिंडा 4216 विजयी
- बलकार सिंह 2275

- निरवैर सिंह 1163

- सुखविंद्र सिंह 620

- नोटा 18
----



वार्ड नंबर-19 करनाल
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
- पलविंद्र सिंह 1835 विजयी
- पलविंद्र सिंह रंबा 1724

- लखविंद्र सिंह 905

- भगवंत सिंह 211

- नोटा 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed