{"_id":"6763382ea7105d45b50f1057","slug":"jhatke-medal-in-open-kids-athletics-championship-karnal-news-c-18-knl1008-542401-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झटके पदका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झटके पदका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एथलेटिक्स हरियाणा, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से सोनीपत में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ‘मिशन उदय’ से जुड़े बाल एथलीटों ने दो रजत और दो कांस्य सहित चार पदक जीते।
इन एथलीटों को रिलायंस फाउंडेशन और मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड, झज्जर की संयुक्त पहल ‘मिशन उदय’ के तहत प्रशिक्षण दिया गया था। प्रोग्राम से जुड़े कुल छह एथलीटों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और चार पदक जीते। प्रतियोगिता में भाग लेने आए बच्चों को झज्जर जिले के दादरीतो गांव में रिलायंस फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में पांच महीने प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण लेने वाले ज्यादातर बच्चे झज्जर जिले के हैं, खासतौर से बामनोला, पेलपा, दादरीतो और धानी गांवों के। बामनोला गांव के वंश ने अंडर-12 कैटेगरी की 100 मीटर रेस में रजत पदक जीता, तो वहीं समान कैटेगरी में धानी गांव की बालिका करुणा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-10 की 100 मीटर रेस में पेलपा गांव के गर्वित दूसरे पायदान पर रहे और रजत पदक जीता।
विज्ञापन
जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अंडर 12 की 80 मीटर रेस में आदित्य ने कांस्य पदक जीत कर अपने गांव दादरीतो का मान बढ़ाया।
प्रतियोगिता में बच्चों की मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड के सीईओ एसवी गोयल ने कहा कि हम कंपनी की सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अगली पीढ़ी को सशक्त बनाएंगे।

आंवला। सडक पर सामान रखकर किया अतिक्रमण-संवाद