फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JEE Advanced: Admit card to be issued on August 23

जेईई एडवांस : 23 अगस्त को जारी होंगे एडमिट कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
JEE Advanced: Admit card to be issued on August 23
जेईई मेंस की परीक्षा पास करने वाले वाले कई विद्यार्थी अब जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। यह परीक्षा 28 अगस्त को होगी। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 23 अगस्त को जारी होंगे। परीक्षा की पहली शिफ्ट नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट ढाई से शाम पांच बजे तक होगी। 11 सितंबर को फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को आईआईटी में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

इस साल जेईई एडवांस 2022 परीक्षा के लिए छात्रों को एक खास सुविधा भी दी जा रही है। इसके अनुसार जिन छात्रों ने जेईई एडवांस 2021 के लिए आवेदन किया था लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे, उन्हें भी इस वर्ष की परीक्षा में उपस्थित होने का मौका दिया जाएगा। यह छूट केवल उन्हीं छात्रों को दी जाएगी जो जेईई एडवांस 2021 के दोनों चरण की परीक्षाओं में अनुपस्थित थे। एक भी चरण की परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को यह छूट नहीं मिलेगी। जेनेसिस क्लासिस के निदेशक जितेंद्र अहलावत ने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस साल छात्रों को यह छूट दी गई है।
विज्ञापन

जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अलग-अलग श्रेणी के लिए कट ऑफ अंक जारी किए गए हैं। इस लिस्ट के अंतर्गत जनरल श्रेणी में 88.412 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस में 63.111 प्रतिशत, ओबीसी इन सीएल 67.009 प्रतिशत, एससी छात्रों के लिए 43.082 प्रतिशत, एसटी छात्रों के लिए 26.777 और पीडब्ल्यूडी छात्रों के लिए कट ऑफ 0.0031 प्रतिशत तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed