{"_id":"f94c1b9d2b8448b7f793f95cda2483b6","slug":"jat-demand-reservation-in-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों ने फिर मांगा केंद्र में आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों ने फिर मांगा केंद्र में आरक्षण
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Fri, 08 Nov 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कैथल में खाप पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं की सांझी मीटिंग कृष्ण श्योकंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मंच संचालन राजेंद्र ढुल ने किया।
कृष्ण श्योकंद ने कहा कि 15 नवंबर को होने वाले युवा सम्मेलन में हजारों युवा व छात्र भाग लेंगे। युवा सम्मेलन सेक्टर-20 के कम्युनिटी सेंटर में होगा।
मुख्य प्रवक्ता सूबे सिंह, टेकराम कंडेला, ईश्वर नैन ने बताया कि जब तक सरकार केंद्र में जाटों को आरक्षण नहीं देती तब तक संघर्ष करते रहेंगे। जिला परिषद उपप्रधान धर्मबीर कोलेखां ने कहा कि आंदोलन में युवा व छात्रों के आने से ही आंदोलन को बल मिलेगा।
सूबे सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही गोत्र विवाद को नहीं समाप्त किया गया और 23 दिसंबर तक घोषणा नहीं की गई तो जाट दिल्ली को घेरने का काम करेंगे। 15 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर और जिले को पांच जोन में बांटकर प्रचार कार्याें का जिम्मा दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व छात्र नेता राजेंद्र ढुल ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा व बुजुर्गों के नेतृत्व में अपने अधिकारों की लड़ाई लडे़गा। सुरेश ढांडा, महोक्कम सिंह, सुभाष बड़सिकरी, डॉ. पृथ्वी सिंह, राम कृष्ण, बलबीर चंदाना, दीपा सरपंच मईपाल रमाना, दलेल खटकड़, धारा सिंह, इंद्र सिंह आदि ने अपने विचार प्रकट किए।
इस मौके पर बलजिंद्र करोड़ा, ईश्वर पाई, डॉ. जोगिंद्र पाई, जग्गी मलिक, धीरा देबबन, कृष्ण देबबन, जितेंद्र चौशाला, राजेश चौशाला, अनुराग बिढान, डॉ. राजेंद्र, संजीव सरपंच छौत, नर्सिंग ढुल आदि ने भाग लिया।