फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   IVRI's Shubham Narwal gets Oxford Rhodes Fellowship

Karnal News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशेंगे कोच सतीश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
IVRI's Shubham Narwal gets Oxford Rhodes Fellowship
आईवीआरआई के शुभम नरवाल को मिली ऑक्सफोर्ड रोड्स फेलोशिप
- अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर कोर्स पास कर बने इंटरनेशनल मास्टर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ताइक्वांडो कोच मास्टर सतीश कुमार राणा अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर कोर्स और ताइक्वांडो पोमडैन कोर्स पास करके इंटरनेशनल मास्टर बन गए हैं। यह छह दिवसीय कोर्स झारखंड की राजधानी रांची में हुआ। कोच सतीश राणा ने कड़ी मेहनत कर शारीरिक और लिखित परीक्षा पास करके यह मुकाम पाया है। इस दौरान सभी ग्रैंड मास्टर ने कोच सतीश को प्रमाणपत्र, कोरिया फ्लैग, प्रशिक्षण किताब देकर सम्मानित किया। अब वह करनाल में ही खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देंगे।
कोच सतीश कुमार राणा एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह फाउंडेशन की ओर से बेटी सुरक्षा अभियान के तहत बेटियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में बेटियों को आत्मरक्षा की निशुल्क ट्रेनिंग दे चुके हैं। कोच सतीश का सपना है कि वह देश के लिए अच्छे खिलाड़ी तैयार करें, जो राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ-साथ ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम विश्व पटल पर चमकाने का काम करें।
विज्ञापन

वह यह कार्य अपनी मेहनत के बलबूते पर देश के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए कर रहे हैं। सतीश कुमार करनाल के छोटे से बागपति गांव के किसान के बेटे हैं जिन्होंने यह मुकाम कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से पाया है। मास्टर सतीश कुमार राणा को सामाजिक संस्थाओं द्वारा इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड, कंट्री अवार्ड, हरियाणा गौरव अवॉर्ड, प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड, ग्लोबल आइकन अवार्ड, प्राइड ऑफ करनाल अवार्ड, इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड, नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड, साइनिंग डायमंड एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड, 10 बेस्ट कोच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मास्टर सतीश कुमार राणा हर वर्ष देश के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर सतीश कुमार की उपलब्धियां
- इंडिया बुक रिकॉर्ड में दो रिकॉर्ड बना चुके हैं।
- एशिया बुक रिकॉर्ड में दो रिकॉर्ड बना चुके हैं।
- ग्लोबल बुक रिकॉर्ड में रिकॉर्ड बना चुके हैं।
- वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड लंदन की बुक में रिकॉर्ड बना चुके हैं।
- कराटे में दो ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर चुके हैं।
- ताइक्वांडो में चार ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर चुके हैं।
- ताइक्वांडो में कोरिया कुकी वन की ओर से अंतरराष्ट्रीय मास्टर बन चुके हैं।
- कोरिया कुकी वन की ओर से अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो परीक्षक बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed