फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ITI first year students promoted without exam

13. बिना परीक्षा प्रमोट हुए आईटीआई प्रथम वर्ष के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
ITI first year students promoted without exam
आईटीआई प्रिंसिपल धमेंद्र सिंह।
करनाल। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आईटीआई के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा अगले सत्र में प्रमोट किया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसके तहत आईटीआई में दो वर्षीय कोर्स कर रहे प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा प्रमोट कर द्वितीय वर्ष में कर दिया है। इन्हें प्रायोगिक परीक्षाओं के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग के इस फैसले से जिले के आठ आईटीआई से पढ़ रहे दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। विभाग ने इस संदर्भ में सभी प्रिंसिपल को पत्र भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दो वर्षीय कोर्स में पढ़ाई कर रहे प्रथम वर्ष के किसी भी विद्यार्थी की परीक्षा न ली जाए। उन्हें द्वितीय वर्ष में दाखिला दिया जाए। हालांकि द्वितीय वर्ष और एक वर्षीय डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं पहले हो चुकी हैं। अब लिखित परीक्षाएं होनी थीं। इसी बीच कोरोना संक्रमण की वजह से 12 जनवरी तक शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कुंजपुरा रोड स्थित बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अब प्रथम वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट करने का निर्णय आया है। इसका लाभ उन्हें मिलेगा, जिनका दाखिला वर्ष 2020 में हुआ था। कोरोना के कारण वर्ष 2021 की दाखिला प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed