फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ITI first merit list released

मिशन एडमिशन : तीसरे दिन जारी हुई आईटीआई की पहली मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
ITI first merit list released
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आईटीआई में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची दो दिन के इंतजार के बाद तीसरे दिन जारी हुई। पहले विभाग ने 11 अक्तूबर को सूची जारी करने की बात कही थी, लेकिन सूची में अपना नाम देखने के लिए विद्यार्थियों को दो दिन इंतजार करना पड़ा। पहली सूची में करीब 40 प्रतिशत सीटें आवंटित की गई हैं। अब विद्यार्थी वीरवार को दस्तावेजों की जांच का कार्य करवाएंगे। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, इसके लिए सिर्फ आज का ही दिन है।
सूची भले ही देरी से जारी हुई हो, लेकिन विभाग की ओर से विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापित कराने के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया गया है। इधर जिले की सबसे बड़ी करनाल आईटीआई में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छह कमेटियां गठित की हैं। सभी अलग-अलग काउंटर पर बैठकर विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगी। एक कमेटी सिर्फ बेटियों के लिए ही रिजर्व होगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिली राहत
प्रथम सूची जारी होने के बाद सूची में अपना नाम देखने के लिए पिछले दो दिन से पोर्टल खंगाल रहे व संस्थानों के चक्कर काट रहे विद्यार्थियों को राहत मिली। पहले दिन शाम तक करीब 280 विद्यार्थियों ने जांच के लिए अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। अब ये विद्यार्थी 16 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे, जिसके बाद उन्हें विभिन्न ट्रेडों में दाखिला दिया जाएगा। यदि किसी विद्यार्थी ने निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं करवाई तो उसका दाखिला नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है शेड्यूल
- पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 14 अक्टूबर तक भौतिक सत्यापन करवा सकेंगे।
- 12 से 16 अक्टूबर तक फीस जमा करवा सकेंगे।
- खाली सीट की अलॉटमेंट 18 अक्टूबर को होगी।
- आवेदन के लिए 20 अक्टूबर को पोर्टल खोला जाएगा।
- दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्टूबर को जारी होगी, 24 तक भौतिक सत्यापन होगी और 26 तक फीस जमा की जाएगी।
- खाली सीट की अलॉटमेंट 28 अक्टूबर को होगी।
- आवेदन के लिए पोर्टल 28 व 29 अक्टूबर को खोला जाएगा।
- तीसरी मेरिट लिस्ट 2 नवंबर को जारी होगी, 6 तक भौतिक सत्यापन और 8 तक फीस जमा करवा सकेंगे।
- खाली सीट की अलॉटमेंट 10 नवंबर को होगी।
- आवेदन के लिए 10 से 12 नवंबर को पोर्टल खोला जाएगा।
- चौथी मेरिट लिस्ट 15 नवंबर को जारी होगी। 17 तक भौतिक सत्यापन और 18 तक फीस जमा करवा सकेंगे।
- सीट अलाटमेंट की कंफर्मेशन 15 से 20 नवंबर तक होगी।
जिन विद्यार्थियों को पहली सूची में कोर्स अलॉट हुआ है और वे उस कोर्स में दाखिला नहीं लेना चाहते तो उन्हें भी संबंधित आईटीआई में जाकर आवंटन रद्द करवाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो वे दूसरी सूची में भाग नहीं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपना फार्म जांचते हुए जल्द से जल्द दाखिला लें।
- रामबिलास, नोडल अधिकारी दाखिला प्रक्रिया आईटीआई करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed