फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   It will take five days to clear the 4,500 tonnes of garbage lying on the city's roads.

Karnal News: सड़क पर साढ़े हजार टन कचरा पांच दिन में साफ हो पाएगा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
It will take five days to clear the 4,500 tonnes of garbage lying on the city's roads.
आईटीआई चौक के पास से कूड़ा उठाते निगम कर्मचारी।
करनाल। हड़ताल के कारण शहर की सड़कों पर साढ़े तीन हजार टन कचरा पसरा है। इसे साफ करने का काम शुरू हो गया है। निगम की योजना के अनुसार, इसे साफ करने में पांच दिन का समय लगेगा। शनिवार को कर्मचारियों ने नालों की सफाई की। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था भी शुरू हो चुकी है। पहले दिन शाम 5 बजे तक 250 मीट्रिक टन कचरे का उठान हुआ।
विज्ञापन

निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने निगम की सफाई टीमों के साथ-साथ सुगम स्वच्छता प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को भी दिन-रात कार्य करने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों के प्रधान राजकुमार का कहना है कि जल्द शहर को पहले की तरह साफ-सुथरा कर देंगे। अभी नालों को साफ किया गया है, कल से अन्य कार्य भी शुरू होंगे।
विज्ञापन


सफाई अभियान के साथ-साथ मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर फॉगिंग कार्य भी शुरू किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सफाई के बाद संबंधित स्थानों को व्यवस्थित करवाया जाए और आवश्यकता के अनुसार चूना आदि भी डलवाया जाए, ताकि शहर में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित हो सके। सफाई कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी मैदान में रहेंगी निगम की टीमें
शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द-से-जल्द पटरी पर लाने के लिए रविवार को भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। निगम की सफाई टीमें और एजेंसी के कर्मचारी छुट्टी के दिन भी मैदान में रहेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक-से-अधिक कचरे का उठान करवाकर शहर को शीघ्र स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का पूरा फोकस फिलहाल जमा कचरे के तेजी से उठान, डोर-टू-डोर कलेक्शन को सुचारू रखने और शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य स्थिति में लाने पर है। इसके लिए निगम स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।

आईटीआई चौक के पास से कूड़ा उठाते निगम कर्मचारी।

आईटीआई चौक के पास से कूड़ा उठाते निगम कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed