{"_id":"66f6db8f35cfa1eb4e0c793d","slug":"isha-in-poster-making-garima-first-in-essay-karnal-news-c-18-knl1008-485068-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पोस्टर मेकिंग में ईशा, निबंध में गरिमा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पोस्टर मेकिंग में ईशा, निबंध में गरिमा प्रथम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। पोस्टर मेकिंग में ईशा प्रथम, साक्षी द्वितीय और राधा तृतीय रही। निबंध लेखन में गरिमा प्रथम, अंकिता द्वितीय और पूजा तृतीय रही।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता और लेखन कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में मतदान जागरूकता, डिजिटल पेमेंट सिस्टम का प्रभाव, मॉडर्न मार्केटिंग में सोशल मीडिया का योगदान आदि विषयों को शामिल किया गया। कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीलम रानी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें समाज के प्रति जागरूक भी बनाती हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल छात्राओं की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराती हैं। ब्यूरो