फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Instructions not to bring narcotics into railway premises

Karnal News: रेलवे परिसर में नशीले पदार्थ न लाने की हिदायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Instructions not to bring narcotics into railway premises
- जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रेलवे स्टेशन परिसर में राजकीय रेलवे पुलिस ने थाना प्रभारी नरेश कुमार के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को नशे से होने वाली बीमारियों, दुष्प्रभावों व दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा जीआरपी कर्मियों ने संदिग्धों की तलाशी ली। वहीं रेलवे परिसर में नशीले पदार्थ न लेकर आने की हिदायत दी। अवैध रूप से नशीला पदार्थ पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जीआरपी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार प्रदेश में 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों सहित सार्वजनिक स्थलों पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है और आमजन को नशे से होने वाली गंभीर बीमारियों, सामाजिक व आर्थिक नुकसान के बारे में अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर वर्ष हजारों युवा नशे की लत के कारण मौत का शिकार हो रहे हैं, जो देश के लिए बड़ी हानि है। इस दौरान जीआरपी ने यात्रियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई। मौके पर एसआई महेंद्र सिंह, सुभाष, सुरेश, एएसआई कविता व एचसी रजनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed