फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Institutions doing excellent work in the field of energy conservation will be rewarded.

Karnal News: ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थान होंगे पुरस्कृत

Thu, 05 Dec 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 05 Dec 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Institutions doing excellent work in the field of energy conservation will be rewarded.
करनाल। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग एवं हरेडा की ओर से राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों में दो लाख रुपये की नकद राशि, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि छह दिसंबर रखी गई है। ये जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने दी।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अलावा नए अविष्कार, नई प्रौद्योगिकियां, अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हों, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


एडीसी ने ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र तथा कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं से आह्वान किया है कि वह इन पुरस्कारों के लिए अधिक से अधिक आवेदन करें। उन्होंने बताया कि केवल उन्हीं आवेदनों पर विचार किया जाएगा जो संबंधित जिले के अपर उपायुक्त-सह-मुख्य परियोजना अधिकारी से विधिवत सत्यापित हैं। इस योजना के दिशा-निर्देशों की एक प्रति हरेडा की वेबसाइट http://www.hareda.gov.in पर उपलब्ध है। पात्र उपभोक्ता अपना आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में छह दिसंबर तक जमा करवा सकते हैं। आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय, कमरा नं 16, दूसरी मंजिल, सेक्टर-12 में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed