{"_id":"6603532ad748f234c60d05b7","slug":"indian-youth-stranded-in-russia-were-removed-from-the-border-and-put-into-digging-bunkers-karnal-news-c-18-knl1008-355455-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रूस में फंसे भारतीय युवाओं को सीमा से हटा बंकर खोदाई में लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रूस में फंसे भारतीय युवाओं को सीमा से हटा बंकर खोदाई में लगाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। रूस में फंसे करनाल और पंजाब के सात भारतीय युवाओं की घर वापसी अब तक नहीं हो सकी है। परिजनों के अनुसार उन्हें सीमा से हटाकर अब बंकर की खोदाई में लगा दिया गया है। करनाल निवासी हर्ष के भाई साहिल ने बताया कि उसकी भाई से बात नहीं हो पाई है, क्योंकि हर्ष को बंकर की खोदाई में लगाया गया है और उसका मोबाइल जमा करवाया गया है। पांच दिन बाद हर्ष व अन्य लोगों को बंकर से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन पांच दिन के आराम के बाद फिर से बंकर की खोदाई में लगा दिया जाएगा।
सांभली गांव का हर्ष नए साल पर रूस घूमने गया था लेकिन एजेंट ने उसे हरियाणा व पंजाब के छह अन्य युवकों को बेलारूस में उतार दिया। बेलारूस का अलग से वीजा लगता है। वहीं पर सात युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया और आर्मी के हवाले कर दिया। बाद में आर्मी ने जबरन सभी युवाओं को सेना में भर्ती कर लिया था।