फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Indefinite flywheel, Karnal from today's roadways employees

रोडवेज कर्मचारियों का आज से अनिश्चितकालीन चक्का जाम

Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Indefinite flywheel, Karnal from today's roadways employees
रोडवेज कर्मचारियों का आज से अनिश्चितकालीन चक्का जाम - फोटो : Amar Ujala

प्राइवेट पॉलिसी के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकाल के लिए चक्का जाम करने का ऐलान किया है। इसलिए आज से हरियाणा रोडवेज की बसें सड़कों पर नहीं नजर आएंगी। कर्मचारियों ने कदम जींद में दो दिन से चल रहे कर्मचारियों के हड़ताल के बाद भी सरकार द्वारा कोई आश्वासन न मिलने पर उठाया है। इस संबंध में करनाल बस स्टैंड पर सोमवार को हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण शर्मा ने प्रेस वार्ता की। हरिनारायण शर्मा ने कहा कि जींद में कर्मचारियों ने दो दिन से हड़ताल कर रखी है, लेकिन सरकार और विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

विज्ञापन


इसलिए रोडवेज कर्मचारी एकजुटता का परिचय देते हुए पूरे राज्य में चक्का जाम रखेंगे। कर्मचारियों की मांग है कि निजी परमिट सरकार तुरंत रद्द करे। प्राइवेट बसों के चलने से सरकार और रोडवेज विभाग को भारी नुकसान हो रहा है। जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करके मांगों को माने और समस्या का हल निकाले। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सोनी कांबोज, राज्य उपप्रधान रामनिवास शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष सुरेश लाठर, चालक संघ के महासचिव कर्मबीर नरवाल, प्रधान कृपाल सिंह, अनिल कुमार, भगवंत सिंह, जितेंद्र सिंह, श्रवण, टिंकू राजा, हरिराम, नरेश, महेंद्र काछवा, सुखबीर सिंह, अजमेर सिंह व सचिव गुरदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यात्रियों को हो सकता है भारी परेशानी
रोडवेज कर्मचारियों के इस चक्का जाम से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली और अंबाला की तरफ जाने वाले यात्री ट्रेन व पंजाब की बसों का सहारा लेकर यात्रा कर सकते हैं, लेकिन जीटी रोड से अलग अन्य जिला में जाने के लिए उन्हें लोकल वाहनों का ही सहारा लेना पड़ेगा। हालांकि इस समस्या के हल के लिए सरकार और कमेटी के बीच बातचीत शुरू हो गई, लेकिन कमेटी मांगे पूरी होने तक चक्काजाम रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed