फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Increased fog, brakes on vehicle speed

Karnal News: बढ़ी धुंध, वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Increased fog, brakes on vehicle speed
- लंबी दूरी के वाहनों को ढाबों पर रुकना पड़ा, 20 तक ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रातभर घने कोहरे के बाद सोमवार को पूरे दिन इसकी चपेट में रहा। मध्यरात्रि के बाद दृश्यता काफी कम हो जाने के कारण हाईवे पर चलने वाले लंबी दूरी के वाहनों को रुकना पड़ा। सुबह नौ बजे तक दृश्यता काफी कम रही। इसके बाद भी वाहनों को रेंगकर ही चलना पड़ा। दिनभर सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच सकी। इसके कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।
रविवार को सुबह तो घना कोहरा रहा लेकिन इसके बाद धूप खिली। शाम को भी कोहरा हल्का रहा लेकिन मध्यरात्रि के बाद कोहरा काफी घना हो गया। जिसके कारण रफ्तार पर ब्रेक लग गए। शहर के अंदर भी कोहरे में दृश्यता बमुश्किल 50 मीटर भी नहीं रही। हाईवे पर तो दृश्यता 20 मीटर से भी कम दिखी। जिसके कारण लंबी दूरी के वाहनों को होटलों या ढाबों पर अपने वाहनों को खड़ा करके रात गुजारनी पड़ी। कार व बाइक सवारों को भी अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिले का एक्यूआई भी 198 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी मौसम 22 नवंबर तक परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रह सकता है लेकिन 20 नवंबर तक कोहरे परेशानी का सबब बना रह सकता है। सुबह को घना कोहरा हो सकता है, जिसके कारण खासकर वाहन चालकों को दिक्कत हो सकती है, हालांकि 22 नवंबर की रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन रही है, इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed