फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   increase corona effected patient , 590 found today

दो दिन बाद फिर बढ़े सक्रंमित मरीज, 20 का हुआ संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
increase corona effected patient , 590 found today
दो दिन बाद जिले में फिर से संक्रमण के ज्यादा मरीज सामने आए। वीरवार और शुक्रवार को जिले में ठीक होने वाले कोविड मरीजों की संख्या नए संक्रमित मरीजों से अधिक रही। लेकिन शनिवार को फिर से नए संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक दर्ज की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में 590 नए संक्रमित मरीज सामने आए तो वहीं 504 मरीज ठीक भी हुए। जबकि 20 संक्रमित लोगों का कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। इनमें 7 महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन

जबकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में जिले में कोरोना के कारण 10 लोगों की ही जान गई है। अब तक जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 336 पहुंच गई है। जिला का पॉजिटिविटी रेट 8.01 है और रिकवरी रेट 82.36 पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.04 प्रतिशत हो गई है। कोरोना पॉजिटिव केसों में विद्यार्थी, अध्यापक, बैंक कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर, पुलिस कर्मी, सरकारी कर्मचारी, हाउस वाइफ भी शामिल है।
विज्ञापन

..............
ये है हालात
सैंपल लिए - 327714
पॉजिटिव - 32237
निगेटिव - 294834
एक्टिव केस - 5349
ठीक हुए - 26552
कुल मौत हुई - 336
..................
इन लोगों की गई जान
गांव उंचा समाना निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर निवासी 65 वर्षीय महिला, गढ़ी गुजरान निवासी 40 वर्षीय महिला, शक्ति पुरम निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-13 निवासी 43 वर्षीय महिला, सेक्टर-7 निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली निवासी 81 वर्षीय महिला, दिल्ली निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, सिरसी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, नीलोखेड़ी निवासी 67 निवासी महिला, दयालपुरा निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति, गांव जोरासी पानीपत निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति,, गांव रिशपुर पानीपत निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली निवासी 41 वर्षीय महिला, दिल्ली निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली निवासी 57 निवसी व्यक्ति,बाल राजपूतान निवासी 26 वर्षीय युवक, करनाल निवासी 58 निवासी व्यक्ति, जींद निवासी 61 वर्षीय महिला, शक्ति पुरम निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति का कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कोरोना संक्रमित आढ़ती की पत्नी की हुई मौत
असंध। शहर की अनाज मंडी के एक आढ़ती की 68 वर्षीय पत्नी की निजी अस्पताल मे मौत हो गई। महिला कई दिन से कोरोना पॉजिटिव थी। जिस कारण उनका इलाज असंध के ही निजी अस्पताल में चल रहा था। वहीं पत्नी की मौत के बाद बीमार पति ने भी दम तोड़ दिया। असंध नगर पालिका की टीम ने महिला के शव को कोविड प्रोटोकाल के तहत असंध के श्मशान घाट में ही संस्कार कर दिया है। जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. जयपाल चहल ने बताया कि आढ़ती की पत्नी का 30 अप्रैल को कोरोना सैंपल लिया गया था। 2 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। नागरिक अस्पताल की टीम 4 मई को उनके घर गई थी, तब महिला का ऑक्सीजन लेवल कम था। उन्होंने बताया कि महिला की दशा देखते हुए उसे करनाल रेफर किया गया था, मगर महिला के परिजन उसे करनाल न ले जाकर एक निजी अस्पताल में ले गए। कुछ देर बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed