{"_id":"5f5be3f08ebc3ea3e2210e9e","slug":"including-lady-two-accused-arrested-karnal-news-knl43861129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाली महिला व साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट लेने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाली महिला व साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए वन पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। इनमें लिफ्ट मांगकर राहगीरों को फंसाने वाली महिला भी शामिल है। तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। गिरोह ने अभी तक 11 वारदातों को कबूल किया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयोग एक बाइक, सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, 1.50 लाख रुपये बरामद किये गये।
इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि 9 जुलाई को शिव कालोनी निवासी रामदास कैथल की तरफ बाइक पर जा रहा था। नहर के पास एक महिला ने लिफ्ट मांगी। लिफ्ट के बाद बाइक सवार को वह बातों में फंसा व डरा धमका कर सुनसान जगह पर ले गई और अन्य दो साथियों के साथ मिलकर रामदास से एक सोने की अंगूठी व 7 हजार रुपये छीनकर फरार हो गये थे। रामदास के बयान पर थाना रामनगर में मामला दर्ज किया गया।
एसआई नरेश कुमार की टीम ने 30 अगस्त को सूचना के आधार पर गैंग के एक आरोपी गांव बराना जिला पानीपत निवासी अनिल को काबू कर 31 अगस्त को रिमांड हासिल किया। आरोपी ने बताया कि वे महिला साथी जीवन नगर सोनीपत निवासी विधवा सुदेश व देवडू रोड ऋषि नगर कालोनी सोनीपत निवासी रिंकू के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देते हैं। महिला को 4 सितंबर को सोनीपत से गिरफ्तार कर 5 सितंबर को अदालत से रिमांड हासिल किया। पूछताछ में उसने बताया कि लिफ्ट के बहाने वह उस व्यक्ति को किसी सुनसान इलाके में ले जाती थी। फिर साथियों के साथ मिलकर उससे लूटपाट कर फरार हो जाते थे। ज्यादातर 45/50 साल के व्यक्तियों को निशाना बनाया जाता था।
विज्ञापन
पांच वारदात कुरुक्षेत्र में की
आरोपियों ने 11 वारदातें कबूल की हैं। इनमें करनाल के थाना क्षेत्र रामनगर की दो वारदात, सेक्टर-32, 33 की दो, थाना शहर की एक, थाना सदर की एक वारदात की बात मानी है। आरोपियों से करनाल की 6 वारदातों का खुलासा हुआ। इसके अतिरिक्त जिला कुरुक्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्र की 5 वारदातों को अंजाम दिया गया था।