फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the market, attention is paid to the choice of married women, life partner's name in the ring

Karnal News: सज गया सराफा बाजार, सुहागिनों की पसंद का ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
In the market, attention is paid to the choice of married women, life partner's name in the ring
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बदलते जमाने के साथ करवा चौथ पर अपने जीवन साथी को गिफ्ट देने में भी बदलाव देखा जा रहा है। साड़ी, कपड़े अन्य गिफ्ट के साथ साथ सोने चांदी के आभूषणों वाले गिफ्ट भी दाम्पत्य जीवन को और मधुर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कर्ण नगरी का बाजार करवा चौथ पर इन्हीं अपेक्षाओं से आशान्वित है। सराफा कारोबारियों ने महंगाई के बीच सुहागिनों की पसंद को ध्यान में रखते हुए जेवर तैयार कराए हैं। इसमें समाज के हर तबके की सहभागिता का ध्यान रखा गया है। यही कारण है कि बाजार को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
सराफा व्यापारियों का मानना है कि इस बार सोने में रुझान ज्यादा होने के कई कारण हैं। पिछली साल की अपेक्षा इस बार व्यापार अच्छा रहने की प्रबल संभावना है। बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है। लोगों की मांग के आधार पर आभूषण तैयार किए जा रहे हैं। त्योहारी सीजन में स्पेशल ऑफर के साथ बुकिंग भी करा रहे हैं। कोई अपनी पत्नी के नाम तो कोई अपने पति के नाम की अंगूठी बनवा रहा है तो कोई अपनी पत्नी की पसंद का हार तैयार करा रहा है।
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व पर सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए वृत कर पूजा-अर्चना करती है। इस शृंगार में चूड़ियां, कंगन, झुमके, पायल और मांग टीका प्रमुख होते हैं। करवा चौथ की परंपरा में महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु व उनके जीवन में सुख-शांती बनी रहे उसके लिए व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन सुहागिन महिलाएं सुबह से लेकर शाम तक निर्जला व्रत रखती हैं। यह दिन शादीशुदा जोडों के लिए प्रेम का प्रतीक होता है। करवाचौथ के मौके पर सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं अलग-अलग प्रकार के गहने पहनना पसंद करती हैं। सुहागन का सिंदूर, मंगलसूत्र, चूड़ा, मांग टीका, बिछिया, पायल, करवा की चूड़ियां।

बाजारों में बढ़ी रही है रौनक
करवाचौथ से दो-तीन दिन पहले महिलाएं तैयारियां शुरू कर देती हैं। महिलाएं मेहंदी लगवाती हैं। चुटकी, पायल, मंगलसूत्र आदि आभूषण खरीदती हैं। इन दिनों सोना चांदी खूब बिक रहा है। माथे का टीका, नाक की नथनी, गले के सेट के ऑर्डर मिलने लगे हैं। करवा चौथ के पर्व पर उमंग बाजारों में दिख रहा है। - किरन कक्कड़, माया ज्वैलर्स करनाल
चांदी के आभूषणों की मांग अधिक

करवाचौथ के मौके पर महिलाएं सबसे ज्यादा चांदी के आभूषण खरीद रही हैं। इसलिए उन्होंने भी 24 कैरेट के सोने (रुपये 61250), चांदी (750 ) व 22 केरेट के आभूषण (रुपये 59100) में उपलब्ध है। महिलाएं सबसे ज्यादा पायल, चुटकी, मांग टीका खरीद रही हैं। बाजारों में इस पर्व को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। - जेएल गोयल, गोयल ब्रदर्स सराफ बाजार।
मायके से आता है शगुन
करवाचौथ के अवसर पर सुहागिनें सोलह शृंगार करती हैं। इस दिन महिलाएं नए कपड़े व नए आभूषण खरीदती हैं। इस दिन नई दुल्हन को सास सरगी देती है, मायके से शगुन आता जिसमें कपड़े, गहने, खाने आदि का सामान भिजवाया जाता है। वह पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही है, जिससे काफी उत्साहित है। - छवि प्रीतम नगर।

इनकी पहली करवाचौथ
मेरा यह पहला करवा चौथ है, जिससे वह काफी उत्साहित है। परिवार की महिलाओं ने बताया है कि इस दिन सुहागिन को सुबह से शाम तक निर्जला व्रत रखा जाता है। कुछ महिलाओं ने ये भी बताया कि शाम को चार बजे कथा सुनने के बाद वह चार बजे के करीब चाय पी सकते हैं। कलश के पानी के साथ अपने सास ससुर को एक तोहफा देती हैं। वह भी त्योहार को लेकर उत्साहित है, अभी से तैयारियों में जुटी है। इस बार चांदी की दो जोड़ी पायल और एक पॉजेब खरीदी है। - शिवानी, मधुबन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed