फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the investigation, 14.41 percent pregnant women were found to be at high risk

Karnal News: जांच में 14.41 प्रतिशत गर्भवती हाई रिस्क पर मिलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
In the investigation, 14.41 percent pregnant women were found to be at high risk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले की 680 गर्भवतियों की जांच की गई जिनमें से 98 यानी करीब 14.41 प्रतिशत हाई रिस्क पर पाई गईं और 11 महिलाओं को रेफर किया गया। इस दौरान गर्भवतियों को जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी विभिन्न लाभकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक से 31 जुलाई तक सुरक्षित जननी माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, विशेषकर ज्यादा जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, जांच, परामर्श एवं उचित उपचार सुनिश्चित करना है। डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि सुरक्षित जननी माह रोस्टर अनुसार सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपमंडल नागरिक अस्पतालों सहित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी गर्भवती महिलाओं की एंटीनेटल केयर जांच, रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन स्तर, वजन व शुगर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही जिन गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता है, उन्हें उच्च केंद्रों पर रेफर कर उपचार दिया जाएगा। इस माह में सभी आशा कार्यकर्ता द्वारा गांव स्तर पर गर्भवती महिला को चिह्नित कर स्वास्थ्य संस्थाओं में लाने का कार्य करेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed