फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the centenary year, the Sangh will organize programs from city to village.

Karnal News: शताब्दी वर्ष में शहर से लेकर गांव तक कार्यक्रम करेगा संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
In the centenary year, the Sangh will organize programs from city to village.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अपनी शतायु यात्रा के शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार कार्यक्रम करेगा। शहर से लेकर देहात तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संघ को युवा बनाए रखने के लिए नौजवानों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। ''''जॉइन आरएसएस'''' पोर्टल लॉन्च किया गया है।
सह जिला कार्यवाहक महेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा में संघ कार्य का विस्तार करने के लिए यूपी से प्रचारक सोहन सिंह करनाल में आए थे। एक दिन शाखा पर बच्चों के साथ खेलते हुए वह बेहोश होकर गिर गए। जब उनको डॉक्टर के पास ले जाया गया तो जांच में पता चला कि उन्होंने पिछले 7 दिन से कुछ नहीं खाया था। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही संघ ने समाज में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष की शुरुआत विजयादशमी 2025 के अवसर पर हो चुकी है। नवंबर से जनवरी 2026 तक तीन सप्ताह तक बड़े पैमाने पर घर-घर संपर्क अभियान की योजना बनाई गई है। विषय ‘हर गांव, हर बस्ती, घर-घर’ होगा। संपर्क के दौरान संघ साहित्य वितरित किया जाएगा। स्थानीय इकाइयों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खंड/नगर स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें की जाएंगी, जिसमें एक साथ मिलकर रहने पर बल दिया जाएगा। जिला स्तर पर प्रमुख नागरिक संवाद आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय विषयों पर सही विमर्श स्थापित करने और आज प्रचलित गलत विमर्श को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए जाएंगे। 15 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण, सेवा गतिविधियों और पंच परिवर्तन पर केंद्रित कार्यक्रम किए जाएंगे। स्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed