{"_id":"696010a6c9d04614a40e0051","slug":"in-temples-gods-are-protected-from-the-cold-by-wearing-warm-clothes-karnal-news-c-18-knl1018-818811-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मंदिरों में भगवान को ठंड से बचाने का जतन, ओढ़ाए गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मंदिरों में भगवान को ठंड से बचाने का जतन, ओढ़ाए गर्म कपड़े
Fri, 09 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बढ़ती ठंड को देखते हुए मंदिरों में भगवान को गर्म कपड़े पहनाए जा रहे हैं। सेक्टर-7 स्थित श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के पुजारियों ने भी भगवान को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े और शॉल ओढ़ाई है। मंदिर के पुजारी गोकर्ण मिश्रा ने बताया कि कार्तिक माह के प्रारंभ होते ही राधा-कृष्ण, गणेश, श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमाओं को गर्म वस्त्र पहनाने शुरू कर दिए थे। वहीं बाल रूप राधा-कृष्ण की मूर्ति को ऊनी वस्त्र, जैकेट, शॉल और गर्म टोपी पहनाई गई है, ताकि भगवान को सर्दी न लगे। श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि भगवान को भी ठंड लगती है। इसलिए सर्दी पड़ने पर भगवान को ऊनी वस्त्र धारण कराए जाते हैं।
ठंड में भोग में भी किया गया बदलाव
सर्दी बढ़ने के साथ-साथ भगवान के भोग में भी बदलाव किया है। पंडित गोकर्ण मिश्रा ने बताया कि सर्दी में भगवान को तिल के लड्डू, काजू, बादाम, किशमिश, मौसमी फल और रात्रि में केसर युक्त गर्म दूध का भोग लगाया जाता है।
देसी घी के गर्म हलवे का भोग
पुजारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि श्री सनातन धर्म मंदिर में प्रतिदिन भगवान को देसी घी से बने गर्म हलवे का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा मौसम के अनुसार फलों का भोग तथा मंदिर की रसोई में बनने वाले प्रसाद का भी नियमित रूप से भोग अर्पण किया जाता है।