फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   in murder case road jaam

हत्या के बाद शव फेंका, जीटी रोड पर लगाया जाम

Thu, 28 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Thu, 28 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
in murder case road jaam
बाद में नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी भी ग्रामीणों ने बीच पहुंचे, पर ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। विधायक व डीएसपी के ठोस आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को उठाया और पोस्टमार्टम के बाद संस्कार कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। सदर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में गांव के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, तरावड़ी थाना पुलिस ने जाम लगाने के आरोप में दर्जनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सोमवार शाम को शामगढ़ वासी मुकेश चौधरी (22) और उसके तीन दोस्त एक ढाबे पर बैठकर शराब पी रहे थे। अचानक किसी बात को लेकर इनमें झगड़ा हो गया। मंगलवार सुबह मुकेश का शव रंबा क्षेत्र में पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुकेश की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ दोपहर 12.30 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने शव को उठाने से इंकार कर दिया और जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान जीटी रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन


वाहन किए डायवर्ट

शामगढ़ के पास जाम के कारण मंगलवार को तीन घंटे तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। आनन फानन में पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को गांवों से होते हुए करनाल पहुंचाया गया, वहीं दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन इंद्री रोड से होते हुए भादसों से नीलोखेड़ी से आगे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार टीमें कर रही छापेमारी
सदर थाना के प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मुकेश के सिर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सुरेश, प्रवीन व मंजीत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें छापेमारी कर रही हैं।


जाम लगाने पर 30 नामजद

उधर, तरावड़ी थाना के प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाया था उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। करीब 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जाम लगाने वाले लोगाें की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने के कारण काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed