{"_id":"600de1b78ebc3e31d240a73b","slug":"in-fear-all-night-of-famaly-mamber-karnal-news-knl587923135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ के 45 मिनट, डेढ़ घंटे पुलिस को भी नहीं दे पाये सूचना, डर के साये में गुजरी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ के 45 मिनट, डेढ़ घंटे पुलिस को भी नहीं दे पाये सूचना, डर के साये में गुजरी रात
विज्ञापन
बदमाशों ने घर में 45 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वह मिलर के घर में रात करीब 8:10 बजे घुसे और करीब 8:55 पर फरार हो गए। पहले बदमाशों ने राजेश सिंगला के बेेटे आयुष की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। जाते समय भी परिवार को धमकी दे गए कि पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। जिससे परिवार सहम गया और करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना दी। इससे पहले राजेश सिंगला ने भाई देवेंद्र व भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा को सूचना दी थी क्योंकि योगेंद्र राणा का घर भी सिंगला के घर के नजदीक है। जिला अध्यक्ष ने सिंगला परिवार को समझाया और पुलिस को सूचना दी थी।
डर, चौकी जाकर सिर्फ कार चोरी की सूचना दी, बाद में जाकर कहा मिल गई, भाजपा जिलाध्यक्ष के कहने पर बताई पूरी बात
बदमाशों के जाने के करीब आधे घंटे तक परिवार के सदस्य घर के अंदर ही थे। इसके बाद सिंगला ने अपने भाई के घर जाकर वारदात के बारे में बताया। राजेश सिंगला के दो भाइयों का घर भी साथ में लगता है। इसके बाद देवेंद्र सिंगला उनके घर आए। बताया जा रहा है कि राजेश सिंगला दो बार सेक्टर-9 चौकी में गए लेकिन डर के चलते सिर्फ कार चोरी की सूचना देकर वापस आ गए। बाद में दोबारा चौकी गए और बोले की कार मिल गई है। करीब 10 बजे उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को सूचना दी। जिलाध्यक्ष उनके घर पहुंचे और फिर सारी वारदात की जानकारी पुलिस को सूचना दी।
पानी की बाल्टी में डलवा दिए थे सभी मोबाइल
बदमाशों ने जब सिंगला परिवार को बंधक बनाया तो उन्होंने सभी सदस्यों के मोबाइल लेकर पानी की बाल्टी में डलवा दिए ताकि कोई भी किसी को सूचना न दे पाए। इस कारण सिंगला परिवार वारदात के बाद भी घर के अंदर ही रहा।