फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In a week there will be white strip on all roads, other defects will also be removed

एक सप्ताह में सभी सड़कों पर लगेगी सफेद पट्टी, अन्य खामियां भी होंगी दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
In a week there will be white strip on all roads, other defects will also be removed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अगले एक सप्ताह में सभी सड़कों पर सफेद पट्टी लगेगी। रिफ्लेक्टर टेप भी लगाई जाएंगी, फुटपाथ भी दुरुस्त होंगे और सड़क के गड्ढे भरने समेत सभी खामियों को दूर किया जाएगा। इसको लेकर उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने रोड इंजीनियरिंग से जुड़े सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम पूरे करें, ताकि धुंध में सड़क की खामियों के कारण हादसा न हो।
लघु सचिवालय में उपायुक्त निशांत यादव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। नेशनल हाईवे की खामियां और सड़कों से गायब सफेद पट्टी का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। जिसे 28 और 29 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसी पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों से सड़कों की खामियों पर जवाब मांगा और घना कोहरा छाने से पहले ही जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी सड़कों पर थर्मो प्लास्ट पेंट से सफेद पट्टियां लगाई जाएं। कोई भी स्पीड ब्रेकर बिना रोड मार्किंग के नहीं रहना चाहिए, क्योंकि रात में दिखाई न देने पर इसी के कारण लोग हादसों का शिकार होते हैं। बैठक में कुल 21 एजेंडे रखे गए थे। इनमें से पुराने 7 पर ही कार्य पूर्ण हुआ। जबकि नए 10 पर कार्य करने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया, डीटीओ उर्मिला श्योकंद और सभी एसडीएम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से कट देने का मामला 10 माह से लंबित
सड़क सुरक्षा से संबंधित फरवरी व जुलाई 2021 के मामले भी लंबित हैं। इनमें से सबसे बड़ा मामला नेशनल हाईवे से निर्मल कुटिया चौक के लिए कट देने का है, जो इस बार भी पेंडिंग ही रह गया। एनएच प्रतिनिधि भानू प्रताप ने बताया कि इसके लिए कार्य मुख्यालय की ओर से शुरू हो गया है।
नीलोखेड़ी बस स्टैंड के लिए होगी जमीन ट्रांसफर
नीलोखेड़ी में नए बस स्टैंड का निर्माण चल रहा है। लेकिन इसमें गृह विभाग की जमीन बीच में आने का मामला अटका है। डीसी ने पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि गृह विभाग को जमीन ट्रांसफर किए जाने की कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। ट्रांसफर का मामला जैसे ही पूरा होगा, बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होगा।

सड़क मॉडल बनाना तो दूर अब तक टेंडर भी नहीं लगा
बैठक में सड़क मॉडल बनाने के मामले में भी डीसी ने अधिकारियों से पूछा तो पता चला कि मार्केटिंग बोर्ड का कार्य लंबित है, इन्होंने अब तक सड़क को मॉडल बनाना तो दूर, इसके लिए टेंडर भी नहीं लगाया है। इसे 15 दिन में पूरा करने के डीसी ने निर्देश दिए हैं।
बैठक में ये लिए निर्णय
- तरावड़ी बस अड्डे का निर्माण कार्य रोडवेज से वन विभाग को पैसा जमा कराने के बाद शुरू होगा।
- मेरठ रोड से सेक्टर-5 की ओर जाने के लिए एक स्लिप लेन बनाई जाएगी।
- करनाल-कैथल रोड पर नहर के ऊपर बने नए पुल से पहले चौराहे को रि-डिजाइन किया जाएगा।
- पंघाला से उपलाना क्षतिग्रस्त रोड के गड्ढे भरना, करनाल-इंद्री-लाडवा रोड पर खानपुर बस स्टैंड के पास सड़क की मरम्मत
- शहीद मदन लाल ढींगडा चौक पर ट्रैफिक लाइटें ऊंची की जाएंगी ताकि दूर से भी दिखाई दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed