{"_id":"62d86efff63d150702411806","slug":"ignou-exams-from-tomorrow-44-centers-including-eight-jails-karnal-news-knl115308252","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू की परीक्षाएं कल से, आठ जेल समेत 44 केंद्र बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू की परीक्षाएं कल से, आठ जेल समेत 44 केंद्र बने
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इग्नू की वार्षिक परीक्षाएं 22 जुलाई से शुरू हो रही हैं। घर बैठे नौकरी व कामकाज के साथ ही पढ़ाई करने वाले प्रदेश के 63899 परीक्षार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। परीक्षा को लेकर करनाल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से विभिन्न जिलों में 44 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से आठ केंद्र अलग-अलग जिलों के जेल में भी हैं, जहां बंदी एवं कैदी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा को लेकर इग्नू की ओर से प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) जारी किए गए हैं। जिन्हें परीक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बिना प्रवेश पत्र के केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। इसके लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि सुबह के सत्र में परीक्षा 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। वहीं सायं के सत्र में परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
आज होगा केंद्रों पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम
सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं बहुत व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। क्षेत्रीय केंद्र की तरफ से सभी परीक्षा नियंत्रकों के लिए 21 जुलाई को एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें उन्हें परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
इस जिले में इतने केंद्र
करनाल में चार केंद्र बने हैं। इसके अलावा हिसार में 10, सिरसा में छह, फतेहाबाद में पांच, सोनीपत में चार, कुरुक्षेत्र, पानीपत और जींद में तीन-तीन, भिवानी में दो, कैथल, रोहतक और यमुनानगर में एक-एक केंद्र होगा। करनाल में बुद्धा कॉलेज, विनायक पॉलिटेक्निक काछवा, प्रताप कॉलेज ऑफ एजूकेशन जुंडला व गुरु नानक खालसा कॉलेज में केंद्र बनाया है।
परीक्षाएं 22 जुलाई से शुरू होकर पांच सितंबर तक चलेंगी। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विद्यार्थी अपनी तैयारी के साथ ही परीक्षा दें। परीक्षा के लिए निर्धारित समय से पूर्व ही केंद्र पर पहुंचें। किस विषय की परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी वेबसाइट पर डेटशीट के माध्यम से दी गई है। केंद्र पर प्रवेश पत्र लेकर आना जरूरी होगा।
- डॉ. पूनम कुमारी सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल