फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government scheme for marriages

युवाओं के लिए जरूरी खबर, शादी नहीं हो रही तो चिंता मत कीजिए सरकार कराएगी... ये रही स्कीम

Mon, 21 Sep 2020 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, करनाल
अमर उजाला, करनाल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
haryana government scheme for marriages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यदि आप गांव में रहते हैं, आपकी उम्र शादी योग्य हो गई है फिर भी कुंवारे हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब यह जिम्मेदारी सरकार निभाएगी। युवती हो या युवक शादी करवाने में हरियाणा सरकार सहायता करेगी। इसके लिए सरकार ने मिलन पोर्टल शुरू किया है। जिस पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वह भी फ्री। इसके सहारे दूल्हा या दुल्हन की तलाश आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन


2014 विधान सभा चुनाव में एक जनसभा के दौरान एक भाजपा नेता ने हरियाणा के कुंवारे युवाओं के लिए यूपी बिहार से दुल्हनियां लाने की बात कही थी। तो उस समय इस बयान को सिर्फ चुनावी शिगूफा समझा गया था। लेकिन वास्तव में यह बयान हरियाणा में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों के घटते लिंगानुपात के प्रति चिंता से भरा था। लेकिन अब इस पर सरकारी कदम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


एनआईसी करनाल के जिला प्रबंधक विनोद सिंह ने बताया कि योजना तो यह केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की है लेकिन इसे हरियाणा सरकार ने लागू कर दिया है। इसके लिए एक ग्रामीण मेट्रोमोनी (मिलन) पोर्टल शुरू किया है। इस मिलन योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में खुले अटल सेवा केंद्र व अन्य कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर रजिस्ट्रेशन करवाकर मनपंसद वर वधू की तलाश की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
अटल सेवा केंद्र करनाल के संचालक कुलदीप चौहान ने बताया कि पंजीकरण के लिए द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//द्वद्बद्यड्डठ्ठ.ष्ह्यष्-ह्यद्गह्म्1द्बष्द्गह्य.द्बठ्ठ पर क्लिक करें। इसके पंजीकरण के लिए यूजर आईडी बनानी होगी। जिसे पंजीकरण करवाना है, उसके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद आवेदक युवक-युवती प्रोफाइल देख सकेंगे।


पंजीकरण के लिए यह चाहिए
-मिलन पोर्टल पर पंजीकरण करते समय युवक या युवती को अपना एक फोटो देना पड़ेगा, जो प्रोफाइल में दिखेगा। साथ ही पांच एमबी की एक वीडियो भी अपलोड करनी पड़ेगी। जिसमें वह अपनी पूरी जानकारी देंगे। इसके बाद जन्मतिथि, जन्म का समय, कद, रंग, व्यवसाय, शैक्षणिक योग्यता, आय, सालाना कमाई और पूरे परिवार की जानकारी भरनी होगी। फिर पंजीकरण हो जाएगा और एक आइडी बनेगी। आवेदन के लिए युवती की उम्र 18 साल और युवक की उम्र 21 साल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed