फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If there are less soldiers in the army then we are ready to take revenge for Vinay

Karnal News: सेना में यदि जवान कम हैं तो हम विनय का बदला लेने को तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
If there are less soldiers in the army then we are ready to take revenge for Vinay
- लेफ्टिनेंट विनय की मौत पर आक्रोशित चाचा सुरजीत नरवाल ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के चाचा सुरजीत नरवाल ने सरकार से आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सेना में जवान कम हैं तो सरकार मुझे मौका दे, मैं विनय और अन्य लोगों की मौत का बदला लेने को तैयार हूं। शादी की खुशियों के बीच परिवार में अचानक मचे कोहराम पर वे आक्रोश में दिखाई दिए।

सुरजीत नरवाल ने कहा कि विनय बहादुर था। कॉल पर उसकी पत्नी ने बताया था कि विनय ने एक-दो आतंकियों को तो अकेले ही पकड़ लिया था, इस दौरान एक आतंकी ने उसे गोली मार दी। वे सेना की वर्दी में थे, इसलिए धोखा खा गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन किया कि बड़े स्तर पर आतंकवाद पर कार्रवाई करें। यह आज के समय की जरूरत है। इन्हें चुन-चुनकर मारें। ये जाति और धर्म पूछते हैं, इन्हें चुन-चुनकर खत्म करना होगा। यदि जवान कम हैं तो मैं अपनी नौकरी छोड़कर सेना में जाने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन



अपने ही देश में सुरक्षित नहीं रहे नागरिक : भीम सिंह

लेफ्टिनेंट विनय के परिचित पांजू कलां गांव निवासी भीम सिंह का कहना है कि इस समय देश में आतंकवाद सबसे बड़ा मुद्दा है। पहले आतंकी केवल जवानों को निशाना बनाते थे। अब पर्यटकों को भी जाति और धर्म पूछकर मार रहे हैं। अपने ही देश में यदि नागरिक सुरक्षित नहीं होंगे तो कहां जाएंगे। सरकार को कड़ा कदम उठाना होगा। इस बार सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। अन्यथा जम्मू और कश्मीर भारतीयों के लिए सुरक्षित नहीं रहेगा। आतंकी यही चाहते हैं कि हमारे लोग वहां न आएं, इसलिए ऐसी कार्रवाई की है। इसमें भी हमारे लेफ्टिनेंट जैसे देश के बहादुर जवानों की शहादत हुई है। यदि सरकार चाहे तो तुरंत नकेल कस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed