{"_id":"682903c0ec044cb90c0fb794","slug":"if-the-road-can-be-repaired-by-filling-the-potholes-then-why-are-you-constructing-it-again-karnal-news-c-18-knl1008-649147-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गड्ढे भरकर ठीक हो सकती है सड़क तो फिर से क्यों करा रहे हो निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गड्ढे भरकर ठीक हो सकती है सड़क तो फिर से क्यों करा रहे हो निर्माण
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ट्रांसपोर्ट नगर में हेरीटेज के सामने की सड़क के नवनिर्माण का शिलान्यास करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणू बाला गुप्ता को आमंत्रित किया। मौके पर पहुंचे दोनों जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़ने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि यह सड़क देखने में अभी ठीक है, इसके कुछ गड्ढे भरकर काम चलाया जा सकता है।
ढाई करोड़ रुपये निर्माण कार्य पर खर्च होने की बात सुनकर विधायक और मेयर ने मौके पर नगर निगम की एक्सईएन मोनिका को तलब कर लिया। उनसे जब कार्य को लेकर सवाल किए तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाईं। इस पर विधायक और मेयर ने संबंधित वार्ड पार्षद से पूछा कि क्या वे इस सड़क का निर्माण करा रहे हैं तो उन्होंने भी इसकी जानकारी न होने की बात कही।
इस पर नाराजगी जताते हुए विधायक और मेयर ने एक्सईएन की खिंचाई की और भविष्य में निगम के तकनीकी सलाहकार के बिना काम न कराने की नसीहत दी। उन्होंने मौके पर ही ढाई करोड़ रुपये का टेंडर रद्द करने और 30 से 40 लाख रुपये में सड़क की मरम्मत कराने के लिए नया टेंडर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विधायक और मेयर ने कहा कि इस ढाई करोड़ रुपये को शहर की अन्य सड़कों को दुरुस्त करने पर खर्च करें। सड़क निर्माण के लिए अक्तूबर 2024 में टेंडर लगाया गया था। अब एजेंसी को काम अलॉट हुआ है। इस दौरान एक्सईएन ने मेयर से भी इस पर चर्चा नहीं की। जबकि निगम के सलाहार महिपाल भी इस काम के लिए आपत्ति जता चुके हैं।
विधायक बोले, गलती हुई तो करें स्वीकार ः विधायक ने जब एक्सईएन से पूछा कि सड़क की मरम्मत के बजाय नवनिर्माण क्यों करा रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि सड़क स्मार्ट सिटी के तहत थी, जिसका निर्माण एचएसवीपी से उनके पास ट्रांसफर होकर आया है। पैसा लैप्स न हो, इसलिए वे निर्माण करा रही हैं। विधायक ने कहा कि यह गलत है, आपने मौका मुआयना नहीं किया है, इसलिए अपनी गलती स्वीकार करें।
मेयर बोलीं, जनता के हित में ही होंगे काम ः मेयर रेणू बाला गुप्ता का कहना है कि जनता के पैसे को ऐसे खराब नहीं होने देंगे। जनता के हित में ही काम किए जाएंगे। ठीक सड़क को दोबारा बनवाने के बजाय जिनकी हालत खराब है, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। ढाई करोड़ का टेंंडर रद्द करने के निर्देश दे दिए हैं। इस सड़क की केवल मरम्मत ही कराई जाएगी।