{"_id":"62227a1167ac5521334fbf19","slug":"if-the-hand-of-the-daughter-was-not-handed-over-the-neighbor-threw-the-father-s-body-in-the-canal-by-strangulation-karnal-news-knl1008755187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का हाथ नहीं सौंपा तो पड़ोसी ने गला दबाकर नहर में फेंका था पिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का हाथ नहीं सौंपा तो पड़ोसी ने गला दबाकर नहर में फेंका था पिता का शव
विज्ञापन
सूरज नगर में पति की लाश देख विलाप करती पत्नी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सूरज नगर में जिस घर से शुक्रवार को बेटी की डोली उठनी थी, वहां से पिता की अर्थी उठी। जिससे परिवार ही नहीं, पूरी कॉलोनी में मातम छाया रहा। पिता की अर्थी उठती देख बेटी बोली-पापा मुझे छोड़कर मत जाओ। इस दौरान पूरा परिवार बिलख-बिलख कर रो रहा था। दो दिन पहले जिस घर में शादी की तैयारियों की खुशी से सभी के चेहरे खिले हुए थे। पिता नीरज ने भी अपनी बेटी की शादी के लिए पूरे इंतजाम कर लिए थे। घर सजा हुआ था। मगर बेटी की शादी से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। नीरज के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले नीरज को डंडे से पीटा फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर में फेंक दिया।
ये था मामला
गांव शेखूपुरा निवासी राहुल ने तीन मार्च को थाना सेक्टर-32-33 में शिकायत देकर बताया कि उसके ससुर नीरज कुमार निवासी सूरजनगर नजदीक शुगर मिल, करनाल पहले गारमेंटस की दुकान पर सेल्समैन थे। उनकी बेटी की शादी चार मार्च को होनी थी। दो मार्च को करीब नौ बजे रात्रि उसके ससुर अपने घर से बाइक लेकर कहीं गए थे। इसके बाद उसके ससुर ने एक लड़के को बाइक देकर घर से एटीएम लाने के लिए भेजा था। जब वह लड़का वापस उसी जगह पर गया तो उसे वहां नीरज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने नीरज की तलाश शुरू की। तीन मार्च को नीरज का शव घर के समीप नहर में मिला था। परिजनों ने दो भाइयों गांव शेखपुरा निवासी प्रदीप कुमार व संदीप कुमार पर हत्या करने के आरोप लगाए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
बेटी का रिश्ता नहीं किया था, इसलिए की हत्या
सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी गुरविंद्र ने बताया कि आरोपी गांव शेखपुरा निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रदीप मृतक नीरज की बेटी से शादी करना चाहता था लेकिन नीरज ने अपनी बेटी की शादी यूपी के सहारनपुर जिले के गांव कनडेला में तय कर दी थी। इसी रंजिश के कारण उसने नीरज पर पहले डंडे से हमला किया फिर उसका गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।