फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If the factory owner did not pay the salary, then the poisonous substance was swallowed

फैक्टरी मालिक ने वेतन नहीं दिया तो निगला जहरीला पदार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
If the factory owner did not pay the salary, then the poisonous substance was swallowed
फैक्टरी मालिक पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाते हुए एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल कर्मचारी का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। कर्मचारी की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में न्यू बहादुर चंद कॉलोनी निवासी मोंटी ने बताया कि वह जूते बनाने का काम करता है और पिछले कई सालों से हांसी रोड निवासी दीपक राणा की फैक्टरी में कार्यरत है। आरोप है कि जब भी उसने अपने काम के पैसे मांगे तो मालिक टालमटोल करता रहा। गत माह उसने नौकरी भी छोड़ दी, लेकिन दीपक राणा ने उसके पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर गाली गलौज भी करने लगा। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने उनसे खाली कागजात पर हस्ताक्षर भी करवाए हैं। ऐसे में तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed