फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If garbage is found lying in the city, inform the Municipal Corporation on WhatsApp

शहर में कचरा पड़ा दिखा तो नगर निगम को वाट्सएप पर करें सूचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
If garbage is found lying in the city, inform the Municipal Corporation on WhatsApp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सी एंड डी वेस्ट (भवन निर्माण के मलबे या अपशिष्ट) के निस्तारण को लेकर नगर निगम ने एक और शुरूआत की है। शहर में जहां भी लावारिस मलबा पड़ा है, उसे उठवाने को लेकर नगर निगम ने एक वाट्सएप नंबर 93067-00804 जारी किया है, जिस पर नागरिक मलबा उठाने की सूचना दे सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने मंगलवार को बताया कि फिलहाल सफाई निरीक्षण अपने-अपने जोन से मलबा उठाने की कार्रवाई कर रहे थे। अब गलियों, सड़कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों, जहां पर लावारिस मलबा पड़ा हो, नागरिक उपरोक्त नंबर पर फोन कर या सही पते सहित वाट्सएप कर इसकी सूचना दे सकते हैं। इस मुहिम से शहर को पूरी तरह से मलबा मुक्त किया जा सकता है। सेक्टर-32 व काछवा पुल नहर के पास लो-लाइन एरिया में मलबा डालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक निजी एजेंसी को टेंडर लगाकर इस काम का ठेका दिया गया था, जिसने अक्तूबर अंत से मलबा उठाने का काम शुरू कर दिया था। मलबा उठाने के लिए एक जेसीबी, चार ट्रैक्टर-ट्राली और एजेंसी की मैनपावर काम में लगी है। रोजाना करीब आठ से 10 ट्रैक्टर-ट्राली से मलबा शहर की भिन्न-भिन्न जगहों से उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निगमायुक्त अरुण कुमार को इस काम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और स्वच्छता अधिकारी महावीर सोढ़ी की देखरेख में यह कार्य किया जा रहा है। निगमायुक्त ने शहर के लोगों से अपील की है कि किसी भी कंस्ट्रक्शन के बाद संपत्ति मालिक का दायित्व है कि वह सी एंड डी वेस्ट का निस्तारण खुद करें ताकि शहर साफ-सुथरा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed