फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   'I have no child in my womb', trying to jump into the canal listening to the taunt of the husband

‘कोख में मेरा बच्चा नहीं’, पति का ताना सुन नहर में कूदने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
'I have no child in my womb', trying to jump into the canal listening to the taunt of the husband
पत्नी का ससुरालियों के साथ चल रहा विवाद इस कदर हावी हो गया कि महिला ने अपने कोख में पल रहे आठ माह के बच्चे समेत आत्महत्या करनी की ठान ली। दरअसल, इसी विवाद के चलते पति ने यह कह दिया था कि उसकी पत्नी की कोख में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। बस, पति की यही बात पत्नी बरदाश्त नहीं कर पाई और उसने कर्ण लेक में कूदकर आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। वहां मौजूद लोगों ने उस महिला को बचाया।
विज्ञापन

करनाल के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला आठ माह की गर्भवती है और वह ससुरालियों से विवाद के चलते कई दिनों से परेशान थी। इस घटना के दौरान पुलिस को महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसके जेठ ने उसके साथ गलत काम किया था। इसके बाद उसकी शिकायत पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था लेकिन उसके ससुर ने उस पर दबाव डालकर केस वापस लेने को कहा। इस दौरान वह महिला आश्रम में रहने लगी।
विज्ञापन

दबाव में आकर उसने केस तो वापस ले लिया मगर उसका पति और ससुर उसे घर में रखने को तैयार नहीं हुए। इससे वह परेशान रहने लगी। इसी मसले पर रविवार को सिटी थाना में एक पंचायत भी हुई। उसके बावजूद उसके पति व ससुर ने उसे घर ले जाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं उसके पति ने यह तक कह दिया कि महिला की कोख में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। इस पर महिला बुरी तरह से आहत हो गई और ऑटो में सवार होकर कर्ण लेक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेक के बिल्कुल किनारे पर पहुंचकर जैसे ही गर्भवती महिला कूदने का प्रयास करने लगी, तो वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed